Pakistan: खुद का बोया काट रही पाक सरकार, अगस्त महीने में पाकिस्तान पर हुए 59 आतंकवादी हमले
पाकिस्तान में आतंकी हमलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। अगस्त 2024 में कुल 59 आंतकी हमले हुए जिनमें 84 लोगों की जान चली गई जबकि इससे पिछले माह यानी जुलाई में ऐसे 38 हमले हुए थे। 2024 में कुल हमलों की संख्या 325 हो गई।
- Written By: साक्षी सिंह
तस्वीर सौ. सोशल मीडिया
इस्लामाबाद: आतंकवादियों को पनाह देना पाकिस्तानियों पर ही उपर उल्टा पड़ गया है। पाकिस्तान पोषित आतंकवाद अब पाकिस्तान के लिए काल बन बैठे हैं। आतंकवादी आए दिन इन पर हमला कर रहे हैं। आलम ये है कि बीते महीने यानी अगस्त महीने में पाकिस्तान पर आतंकियों ने 50 से ज्यादा हमले किये हैं।
पाकिस्तान में आतंकी हमलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। अगस्त 2024 में कुल 59 आंतकी हमले हुए जिनमें 84 लोगों की जान चली गई जबकि इससे पिछले माह यानी जुलाई में ऐसे 38 हमले हुए थे। मंगलवार को एक खबर में यह जानकारी दी गई।
ये भी पढ़ें:-अंतरराष्ट्रीय टूर करने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ी, देश के इस राज्य के लोग जमकर कर रहे विदेश यात्रा
सम्बंधित ख़बरें
Pakistan Plane Missing: UAE से कराची आ रहा 27 साल पुराना बोइंग 737 कार्गो विमान अरब सागर में लापता
पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, रातभर हुई गोलीबारी में 9 पुलिसकर्मियों की मौत; 5 जवान अगवा
सिंधु जल संधि पर भारत के कड़े तेवर से पाकिस्तान में हड़कंप, मुल्ला मुनीर की सेना ने दी ‘युद्ध’ की धमकी
हमारे लिए खोली जाए सरहद… PoK के नेता मांगी पाकिस्तान के खिलाफ हिन्दुस्तान से मदद, VIDEO वायरल
इस्लामाबाद स्थित थिंक-टैंक ‘पाक इंस्टीट्यूट फॉर पीस स्टडीज’ ( PIPAS) के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में हुए 59 हमलों के साथ 2024 में कुल हमलों की संख्या 325 हो गई है। अखबार ‘द डॉन’ की खबर में दिए गए पीआईपीएस के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा 29 आंतकी हमले खैबर पख्तूनख्वा में हुए, इसके बाद बलूचिस्तान में 28 और पंजाब में दो हमले हुए जिनमें 84 लोगों को जान गंवानी पड़ी और 166 अन्य घायल हुए।
पीआईपीएस के आंकड़ों से पता चलता है कि 2006 से अब तक 17,846 आतंकी हमले हुए जिनमें 24,373 लोगों की जान चली गई जबकि 48,085 अन्य घायल हुए। इस बीच, सुरक्षा बलों और पुलिस के आतंकवाद रोधी विभागों (CTD) ने अगस्त में देश में 12 आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए, जबकि इससे पहले पिछले महीने यानी जुलाई 11 अभियान चलाए गए थे।
ये भी पढ़ें:-Congo News: कांगो में जेल तोड़कर भागने की कोशिश,129 कैदियों की मौत
इन अभियानों में 88 आतंकवादियों को मार गिराया गया और 15 सैन्यकर्मी तथा तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इन 12 अभियानों में से आठ खैबर पख्तूनख्वा और चार अन्य बलूचिस्तान में चलाए गए। (एजेंसी)
