

सुक्कुर: पाकिस्तान के सुक्कुर शहर में रविवार को एक जमीन विवाद हो गया। जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। पहले मामूली कहासुनी हुई इसके बाद देखते ही देखते दोनों तरफ से हथियारों से हमला किया जाने लगा। वैसे बताया जा रहा है कि ये विवाद दोनों गुटों के बीच लंबे समय से चला आ रहा था। इस विवाद ने आज पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
एक गुट से चार लोगों की मौत
बागरजी पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, एआरवाई न्यूज ने बताया कि इस हिंसक झड़प में एक गुट के चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं झड़प में दूसरे गुट के एक शख्स की मौत हुई है।
एक्स पर पोस्ट
पहले भी हो चुकी है तीन लोगों की मौत
पुलिस के मुताबिक, इससे पहले भी इसी जमीन के विवाद में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। यानी इस जमीन विवाद में अब तक कुल आठ लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्तपताल भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।
खैबर पख्तूनख्वा में पांच लोगों की मौत
पाकिस्तान के सुक्कुर में भूमि विवाद के अलावा एक हिंसक झड़प हुआ। एक दूसरी घटना में खैबर पख्तूनख्वा जिले में भी हुई। इसमें भी पांच लोगों की मौत हो गई । ये झड़प दो जनजातियों के बीच हुई। ये दूसरी घटना में खैबर पख्तूनख्वा जिले में हुआ। जनजातियों के बीच भी जमीन को लेकर झड़प हो गई। इसमें पांच लोग जान गंवा बैठे।