अंतरराष्ट्रीय टूर करने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ी, देश के इस राज्य के लोग जमकर कर रहे विदेश यात्रा
सालाना दो या अधिक बार विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या में 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई।रिपोर्ट जून 2023 से मई 2024 के बीच की अवधि पर आधारित है। संयुक्त अरब अमीरात, थाईलैंड और अमेरिका जैसे लोकप्रिय गंतव्य उन स्थलों की सूची में शीर्ष पर हैं।
- Written By: साक्षी सिंह
अंतरराष्ट्रीय टूर करने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ी
नई दिल्ली: सालाना दो या अधिक बार विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या में 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई। यात्रा बुकिंग मंच मेक माई ट्रिप की ‘हाउ इंडिया ट्रैवल्स अब्रॉड’ रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली में लोगों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा के बारे में सबसे अधिक जानकारी खोजी।
रिपोर्ट जून 2023 से मई 2024 के बीच की अवधि पर आधारित है। संयुक्त अरब अमीरात, थाईलैंड और अमेरिका जैसे लोकप्रिय गंतव्य उन स्थलों की सूची में शीर्ष पर हैं, जहां भारतीय यात्रा करना पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें:-कामुकता को दर्शाती इन मंदिरों की नक्काशी अपनी शिल्पकला से कर देगी आपको मंत्रमुग्ध
सम्बंधित ख़बरें
Tushar Mehta: तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, मोदी सरकार ने 3 साल और बढ़ाया कार्यकाल
ग्लोबल स्लीप एटलस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दक्षिण अफ्रीका और भारतीय लोगों की नींद सबसे अच्छी
India Russia Deal: रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई के लिए भारत और रूस की कंपनी रोसनेफ्ट में बड़ी डील
NEET Exam Mock Drill: नीट-एग्जाम से पहले NTA की देशभर में मॉक ड्रिल, 551 शहरों में बनाए गए सेंटर
ये देश लिस्ट में सबसे आगे
दूसरी ओर कजाकिस्तान, अजरबैजान और भूटान उभरते हुए स्थलों की सूची में अग्रणी हैं। मेक माई ट्रिप के सह-संस्थापक और समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) राजेश मागो ने कहा, खर्च करने के लिए पर्याप्त आय होना, वैश्विक संस्कृतियों की अधिक जानकारी और यात्रा करना सुगम होने से अधिक से अधिक भारतीय अवकाश के साथ-साथ कामकाज के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों की खोज कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:-नागिन झील का जरूर करें दीदार, किसी स्वर्ग से कम नहीं श्रीनगर की ये जगहें
रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष 10 उभरते गंतव्यों के लिए संयुक्त खोज में 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, भारतीयों में लक्जरी यात्रा के प्रति रुचि बढ़ रही है और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में ‘बिजनेस क्लास’ उड़ानों के लिए खोज में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
