नाइजीरिया में गांव को घेरकर बरसाईं गोलियां, 30 लोगों की मौत
Gunmen Attack: नाइजर राज्य पुलिस के प्रवक्ता वासिउ अबियोदुन ने कहा कि बंदूकधारी शनिवार की शाम को बोर्गु स्थानीय सरकारी क्षेत्र के कसुवान-दाजी गांव में घुस गए और लोगों पर गोलियां चला दीं।
- Written By: रंजन कुमार
नाइजीरिया में हमलावर। इमेज-सोशल मीडिया
Nigeria News: उत्तरी नाइजीरिया अंतर्गत नाइजर राज्य के एक गांव पर बंदूकधारियों ने हमला कर 30 ग्रामीणों की हत्या कर दी। हमलावर गांव के कई लोगों का अपहरण कर अपने साथ ले गए। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने मरने वाले लोगों की संख्या 37 होने का दावा करते हुए कहा कि यह संख्या इससे भी ज्यादा हो सकती है। ग्रामीणों ने कहा कि सुरक्षा बल इलाके में नहीं पहुंचे हैं। हालांकि, पुलिस कह रही कि अगवा किए गए लोगों को खोजने के लिए अधिकारियों को तैनात किया गया है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार की शाम को यह घटना हुई है। लंबे समय से हिंसा और संघर्ष से प्रभावित इस इलाके में हत्या और हिंसा की यह सबसे ताजा घटना है। नाइजर राज्य पुलिस के प्रवक्ता वासिउ अबियोदुन ने कहा है कि बंदूकधारियों ने शनिवार की शाम कोकसुआन-दाजी गांव पर धावा बोल दिया। उन्होंने निवासियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने स्थानीय बाजार और कई घरों को जला दिया।
कंट्रोल पाने की कोशिश में होते रहते हैं हमले
अफ्रीका का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश नाइजीरिया है। यहां ऐसे हमले कंट्रोल पाने की कोशिश करने वाले दर्जनों बदमाश गैंग अक्सर दूर-दराज के उन समुदायों में करते हैं। कासुवान-दाजी गांव में शनिवार की शाम का हमला पापिरी समुदाय के पास हुआ, जहां नवंबर महीने में एक कैथोलिक स्कूल से 300 से अधिक स्कूली बच्चों और उनके शिक्षकों को अगवा कर लिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: 35 साल से फरार पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार, मकान बेचने आया तो पुलिस ने दबोचा
अकोला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिंधी कैंप से ढाई लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त
अमरावती में सनसनी: लड़की को ब्रेसलेट देने पर युवक की गर्दन पर उस्तरे से हमला
SRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन
हमलावरों को रोकने में पुलिस नाकामयाब
पुलिस का कहना है कि कासुवान-दाजी पर हमला करने वाले हमलावर काबे जिले के पास नेशनल पार्क जंगल से आए थे। ये एक आम ट्रेंड की ओर इशारा करता है, जहां सूनसान बड़े जंगल हथियारबंद गैंग के छिपने की जगह बन जाते हैं। इन इलाकों में पहले भी पुलिस हमलावरों को रोकने में नाकामयाब होती रही है।
यह भी पढ़ें: Nigeria Blast: नाइजीरिया की मस्जिद में नमाज के दौरान भीषण धमाका, 7 लोगों की मौत
नाव पलटने का भी हादसा
उत्तरी नाइजीरिया के योबे राज्य में शनिवार को एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हुआ है। इसमें कम-से-कम 25 लोगों की मौत हो गई है। शनिवार की रात को योबे प्रांत के गारबी कस्बे में योबे नदी के किनारे एक नाव पलट गई। नाव में स्थानीय बाजार जा रहे निवासी सवार थे। नाव में सवार 52 यात्रियों में से 13 को बचा लिया गया है।
