Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आइसलैंड में 24 घंटों में 2,200 भूकंप, ज्वालामुखी के विस्फोट होने की संभावना

Iceland Earthquakes, Volcano,

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Jul 05, 2023 | 11:58 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

रेकजाविक/ नई दिल्ली : आइसलैंड (Iceland) की राजधानी रेकजाविक के आसपास के क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में लगभग 2,200 भूकंप दर्ज किए गए हैं। इसे ज्वालामुखी विस्फोट करीब होने का संकेत मना जा रहा है। आइसलैंडिक मौसम विज्ञान कार्यालय ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। 

आइसलैंडिक मौसम विज्ञान कार्यालय के मुताबिक, भूकंप के झटके मंगलवार शाम करीब 4 बजे (1600 जीएमटी) ज्वालामुखी प्रणाली के ऊपर स्थित माउंट फाग्राडल्सफजाल के नीचे शुरू हुए। यहां पर पिछले दो वर्षों में आइसलैंड के दक्षिण-पश्चिमी छोर रेक्जेन्स प्रायद्वीप पर दो विस्फोट हुए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बात की जानकारी देते हुए एजेंसी ने कहा, “लगभग 2,200 भूकंपों का पता चला है और सबसे बड़े भूकंप आइसलैंड के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में महसूस किए गए हैं।” मौसम विभाग ने कहा कि यहां भूकंपीय गतिविधि जारी रहने की संभावना है।

भूकंपीय गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने अपने विमानन अलर्ट को “ग्रीन” से “ऑरेंज” करने के आदेश दिए है। यह रंग कोड विमानन उद्योग को विस्फोट के जोखिमों के बारे में सूचित करने के लिए बनाया गया है।

2010 में हुआ था विस्फोट

जानकारी के लिए बता दें कि आइसलैंड के ऍयाफ़्यात्लायोएकुत्ल्ल ज्‍वालामुखी ने साल 2010 में लावा उगला था। इसके वजह से यूरोप के ऊपर से उड़ने वाली एक लाख से ज्‍यादा फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा था। पूरी दुनिया को यह डर था कि लावा से बने शीशे जैसे कण ए‍यरक्राफ्ट इंजन में पिघल सकते हैं और टरबाइंस को जाम कर सकते हैं। इतिहास की नजर से देखें तो कटला के लावा उगलने से एक-दो साल पहले ऍयाफ़्यात्लायोएकुत्ल्ल फट पड़ता है। 

आइसलैंड यूरोप का सबसे बड़ा ज्वालामुखी क्षेत्र

आइसलैंड यूरोप का सबसे बड़ा और सबसे सक्रिय ज्वालामुखी क्षेत्र है। यह उत्तरी अटलांटिक द्वीप से मध्य-अटलांटिक रिज तक फैला हुआ है। साल 2021 और 2022 में राजधानी रेकजाविक से 40 किलोमीटर (25 मील) दूर माउंट फाग्राडल्सफजाल के पास लावा निकला, जिससे सक्रिय ज्वालामुखी की एक दुर्लभ झलक देखने के लिए सैकड़ों हजारों पर्यटक आकर्षित हुए थे।

2200 earthquakes in 24 hours in iceland possibility of volcanic eruption

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2023 | 11:58 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

‘प्रधानमंत्री स्वनिधि’ योजना से चमोली के लोगों को मिल रहा आर्थिक संबल, नागरिक बन रहे आत्मनिर्भर

2

Google Event 2025: पिक्सल 10 सीरीज़ और नए गैजेट्स की होगी धमाकेदार लॉन्चिंग

3

Akanksha Puri: आकांक्षा पुरी ने कबीर बेदी को मारा ताना या दी शुभकामना, कन्फ्यूजन में फैंस

4

साल 2025 में विश्वकर्मा पूजा कब है, जानिए यहां सही डेट व तिथि और इसका महत्व

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.