Israel Hamas War: गाजा में इजरायल के ताजा हमले में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत
इजरायल ने गाजा में एक ताजा हमला किया। जानकारी के मुताबिक, इस हमल में 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या में तीन बच्चे भी शामिल हैं। जबकि कुछ घंटे पहले किए गए एक अन्य हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए थे।
- Written By: साक्षी सिंह
Updated On:
Oct 19, 2024 | 05:12 PM
Israel Hamas War
यरुशलम: इजरायल ने गाजा में एक ताजा हमला किया। जानकारी के मुताबिक, इस हमल में 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या में तीन बच्चे भी शामिल हैं। जबकि कुछ घंटे पहले किए गए एक अन्य हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए थे।
इस हमले की जानकारी फलस्तीन के चिकित्सा अधिकारियों ने दी। दीर अल-बलाह स्थित अल-अक्सा शहीद अस्पताल ने बताया कि इजरायल ने शनिवार सुबह मध्य गाजा में मघाजी शरणार्थी शिविर पर हमला किया, जिसमें मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के थे। हमले के बाद इसी अस्पताल में शवों को लाया गया था।
फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी वफा के मुताबिक, मध्य गाजा में स्थित अल-मगाजी शरणार्थी शिविर में एक घर पर हुए इजरायली हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हुई है। समाचार एजेंसी ने चिकित्सकों के हवाले से बताया है कि मारे गए लोगों के अलावा कुछ लोग घायल हुए हैं। जिसमें से कुछ लोग अभी भी मलबे के अंदर फंसे हुए हैं।
आपातकालीन सेवाओं को घटनास्थल पर भेजा गया
इस बीच लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि जौनीह के पास एक कार पर हुए इजरायली हमले में दो लोगों की मौत हुई है। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी एनएनए ने कहा है कि धमाके की खबर मिलने के बाद आपातकालीन सेवाओं को घटनास्थल पर भेजा गया है।
ये भी पढ़ें:-हमास जिंदा था और जिंदा ही रहेगा…ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई का बयान- याह्या सिनवार की मौत स्वीकार्य नहीं
समाचार एजेंसी ने कहा है कि हाईवे के पास कार से तीन मिसाइलों से हमला किया गया है। हिज्बुल्लाह ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
11 people killed in israel latest attack in gaza
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Oct 19, 2024 | 04:26 PM
