Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जिनका CAA में नाम नहीं उन्हें अरेस्ट कर देश से बाहर भेजा जाएगा, सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान

Suvendu Adhikari Government: शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई बंगाल सरकार ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ आज से धरपकड़ अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 20, 2026 | 08:53 PM

सुवेंदु अधिकारी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Illegal Bangladeshi Infiltrators: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अवैध प्रवासियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। CM अधिकारी ने बुधवार को कहा कि जिन लोगों का नाम नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) में शामिल नहीं है, उनको पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करके देश से बाहर भेजेगी। सुवेंदु ने कहा कि यह कानून आज से ही लागू हो रहा है।

सीएम सुवेंदु अधिकारी के इस बयान के बाद से ही अब वो लोग ज्यादा चिंतित हैं जिनका नाम इस बार की वोटर लिस्ट और CAA में नहीं है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में CAA और NRC लागू करने को लेकर केंद्र सरकार और राज्य की तत्कालीन ममता सरकार के बीच खींचतान लंबी चली थी।

ममता ने किया था विरोध

हालांकि, उस दौरान केंद्र सरकार ने CAA के नियम अधिसूचित किए और अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए निर्देश जारी किए थे, लेकिन उस वक्त की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि बंगाल में CAA और NRC को लागू नहीं होने देंगी।

सम्बंधित ख़बरें

कूचबिहार से मालदा तक…बंगाल के 8 जिलों के TMC विधायकों के पास पहुंचा CM सुवेंदु का बुलावा, सियासी हलचल तेज

बंगाल में अब नहीं मिलेगा मुस्लिमों को आरक्षण, सुवेंदु ने पलटा ममता का एक और फैसला, जानें अब किसे मिलेगा लाभ?

बंगाल में ममता को एक और झटका, फाल्टा में TMC कैंडिडेट जहांगीर खान का चुनाव लड़ने से इनकार; सामने आई ये वजह

आरजी कर रेप केस में CM सुवेंदु का बड़ा एक्शन, ममता के करीबी पर ED का शिकंजा, मुकदमा चलाने की मिली मंजूरी

 प्रशासनिक डेटा साझा करने में देरी

तत्कालीन राज्य सरकार ने इस संबंध में केंद्र के साथ प्रशासनिक डेटा साझा करने और प्रक्रिया शुरू करने में देरी की थी और इसका असर ये हुआ था कि घुसपैठ की पहचान और कानूनी प्रक्रिया में देर हुई, जिससे अंतरराष्ट्रीय सीमा प्रबंधन जटिल हो गया था। ममता सरकार ने NIA और केंद्रीय एजेंसियों के साथ असहयोग भी किया था।

यह भी पढ़ें- आर्थिक तूफान सर पर है, हमारे PM इटली में टॉफी बांट रहे…राहुल गांधी ने Melody वीडियो को बताया नौटंकी

जांच एजेंसियों को सहयोग

पश्चिम बंगाल में आतंकी गतिविधियों की जांच केंद्र ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपी, लेकिन कई मामलों में NIA की टीम को स्थानीय सहयोग नहीं मिला था। कुछ मामलों में तो केंद्रीय जांच टीमों पर भीड़ द्वारा हमले भी हुए थे, इनमें भूपतिनगर की घटना भी है। इससे आतंकी मॉड्यूल और स्लीपर सेल्स के खिलाफ की जाने वाली तत्काल कार्रवाई में बाधा आई थी। इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर खतरा भी बढ़ता है।

Whose names do not appear in the caa list will be arrested and sent out of the country says cm suvendu adhikari

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2026 | 08:53 PM

Topics:  

  • Suvendu Adhikari
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.