चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए की उपचुनाव की घोषणा
West Bengal Rajya Sabha Elections: ECI ने पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। मतदान 24 जुलाई को होगा और उसी दिन मतगणना भी की जाएगी।
- Written By: अनन्या तिवारी
भारत निर्वाचन आयोग (सोर्स-IANS)
ECI Announces Rajya Sabha Elections In Bengal: भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में तीन राज्यसभा के लिए उपचुनाव की घोषणा की है। इन सीटों के लिए वोटिंग 24 जुलाई को होगी और वोटों की गिनती भी उसी दिन की जाएगी। उपचुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अधिसूचना जारी की जाएगी।
14 जुलाई तक नामांकन, 24 जुलाई को मतदान और मतगणना
उम्मीदवार 14 जुलाई तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं, जबकि 15 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 17 जुलाई नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख होगी। इसके बाद, जरूरत पड़ने पर 24 जुलाई को पश्चिम बंगाल विधानसभा में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी।
टीएमसी सांसदों के इस्तीफे के बाद खाली हुईं सीटें
पिछले महीने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसदों के इस्तीफे के बाद राज्यसभा की यह सीटें खाली हो गई थीं। इस्तीफा देने वाले नेताओं में सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक शामिल हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की करारी हार के बाद तीनों सदस्यों ने अपनी राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
‘नौकरों जैसा बर्ताव करती थीं ममता’, राहुल सिन्हा ने पूर्व CM पर लगाए गंभीर आरोप; BJP नेता ने खोले कई राज
मुख्य निर्वाचन आयुक्त का बड़ा संदेश: मध्यप्रदेश बना देश के लिए आदर्श मॉडल, बीएलओ को बताया लोकतंत्र की नींव
मैं मरी नहीं हूं… बगावत के बाद भड़की ममता बनर्जी ने इन दस्तावेजों पर की बात, कहा- धोखे की भी सीमा होती है
बंगाल में सियासी घमासान! TMC के बागी गुट ने ‘दीदी’ के ऑफिस पर किया कब्जा, ममता बनर्जी के खिलाफ जंग का ऐलान
किस सांसद का कार्यकाल कितना बचा था?
सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बड़ाइक का कार्यकाल 18 अगस्त 2029 को पूरा होना था। लेकिन सुखेंदु शेखर ने 8 जून और बड़ाइक ने 11 जून को अपनी राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया। सुष्मिता देव का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक था, जबकि उन्होंने 10 जून को अपनी सदस्यता से त्यागपत्र दिया।
निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग की विशेष तैयारी
आयोग ने आधिकारिक बयान में कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करके चुनाव प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी करने के लिए उचित उपाय किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें पश्चिम बंगाल: TMC को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दिया …
मतदान में सिर्फ बैंगनी स्केच पेन का होगा इस्तेमाल
ईसीआई ने निर्देश दिया है कि मतपत्र पर वरीयता को चिह्नित करने के लिए सिर्फ रिटर्निंग अधिकारी की ओर से उपलब्ध कराए गए और पहले से तय बैंगनी रंग के स्केच पेन का ही इस्तेमाल किया जाएगा। इन चुनावों में किसी भी परिस्थिति में किसी अन्य पेन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
–आईएएनएस एजेंसी इनपुट
