Bengal Chunav 2026: बंगाल की 291 सीटों पर लड़ेगी TMC…बाकी 3 पर कौन? ममता बोलीं- 2026 में जीतेंगे 226 सीटें
West Bengal Assembly Elections: टीएमसी ने बंगाल विधानसभा की 294 सीट में से 291 सीट पर चुनाव लड़ेगी इस बीच सबके मन में यह सवाल उठ रहा है ममता बनर्जी ने बाकी तीन सीटों पर उम्मीदवार क्यों नहीं उतारे?
- Written By: अभिषेक सिंह
ममता बनर्जी (सोर्स- सोशल मीडिया)
West Bengal News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। टीएमसी ने बंगाल विधानसभा की 294 सीट में से 291 सीट पर चुनाव लड़ेगी इस बीच सबके मन में यह सवाल उठ रहा है ममता बनर्जी ने बाकी तीन सीटों पर उम्मीदवार क्यों नहीं उतारे? इसके पीछे उनकी क्या रणनीति है?
इन सवालों का जवाब भी ममता बनर्जी ने उम्मीदवारों की सूची जारी करने के लिए आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही दे दिया है। ममता बनर्जी ने कहा कि 291 सीटों पर टीएमसी चुनाव लड़ेगी, जबकि शेष 3 सीट पर अनित थापा के नेतृत्व वाली बीजीपीएम दार्जिलिंग की पहाड़ियों में मोर्चा संभालेगी।
2026 में जीतेंगे 2026 सीटें: ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को टीएमसी उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए एक बड़ा दावा भी किया है। ममता बनर्जी ने कहा है कि टीएमसी 2026 में बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों में 226 से अधिक सीटें जीतेगी।
सम्बंधित ख़बरें
महुआ मोइत्रा का बड़ा दांव! राजनाथ सिंह की चिट्ठी शेयर कर मोदी सरकार की तारीफ में पढ़े कसीदे, बगावत की अटकलें
कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा हाई! अभिषेक बनर्जी पहुंचे स्पीकर के पास, रद्द होगी बागी सांसदों की सदस्यता?
Mamata Banerjee Contempt Notice: कलकत्ता हाईकोर्ट का ममता बनर्जी और अभिषेक को नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला
TMC को बड़ा झटका: ज्योतिप्रिय मलिक ने राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल होने के 7 दिन बाद दिया इस्तीफा
जिन्हें टिकट नही मिला उनका क्या?
इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी भरोसा दिलाने की कोशिश की, जिन्हें उम्मीदवारों की सूची में जगह नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी संगठन में समायोजित किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि जिन उम्मीदवारों को सूची में शामिल नहीं किया जा सका, उन सभी को संगठनात्मक ढांचे में शामिल किया जाएगा।
‘कम हो जाएगी बीजेपी की संख्या’
बीजेपी पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने दावा किया कि आगामी चुनावों में सत्ताधारी पार्टी की चुनावी संख्या कम हो जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि इस चुनाव में BJP की संख्या में गिरावट आएगी। उनकी जन-विरोधी नीतियों के लिए उन्हें करारा जवाब मिलेगा।
चुनाव आयोग पर बोला जोरदार हमला
इस दौरान ममता ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग BJP की ओर से एक ‘दोस्ताना खेल’ खेल रहा है, और सुझाव दिया कि उन्हें सीधे तौर पर पार्टी के लिए प्रचार ही करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग BJP के इशारे पर अधिकारियों का तबादला कर रहा है।
यह भी पढ़ें: TMC Candidate List: टीएमसी ने जारी की 291 उम्मीदवारों की लिस्ट; भवानीपुर से ही चुनावी ताल ठोकेंगी सीएम ममता
ममता बनर्जी ने चेतावनी दी कि यदि कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए चुनाव आयोग और BJP, दोनों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। ममता ने यह सवाल उठाया कि ईद से ठीक पहले वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला क्यों किया जा रहा है; उन्होंने पूछा कि क्या बंगाल चुनावों से पहले दंगे भड़काने का कोई छिपा हुआ मकसद है?
