नागपुर में गरजे वडेट्टीवार, बंगाल में भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या, अब जनता पर महंगाई का प्रहार
Strong Room Incident: नागपुर में विजय वडेट्टीवार ने एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी और बंगाल चुनाव में स्ट्रॉन्ग रूम विवाद पर भाजपा को घेरा। जानें महंगाई और चुनावी धांधली पर उनके तीखे आरोप।
- Written By: गोरक्ष पोफली
विजय वडेट्टीवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Vijay Wadettiwar Nagpur: महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने नागपुर में मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। वडेट्टीवार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं को लेकर सरकार की नियत पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
अभी तो यह शुरुआत है
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हालिया वृद्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय वडेट्टीवार ने कहा कि जनता पर महंगाई का बोझ डालना अब शुरू हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह तो बस ट्रेलर है, आने वाले दिनों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी होना तय है।
वडेट्टीवार ने तंज कसते हुए कहा, जब तक चुनाव चल रहे थे, सरकार ने केवल अपनी नारेबाजी वाली राजनीति और प्रचार को जारी रखने के लिए कीमतों को स्थिर रखा था। पिछले 15-20 दिनों से प्रधानमंत्री से लेकर पूरी सरकारी मशीनरी केवल चुनाव जीतने में व्यस्त थी। अब जब वे चुनाव से मुक्त हो गए हैं, तो जनता को महंगाई का तोहफा दे रहे हैं। जल्द ही नए नारे गढ़े जाएंगे ताकि बढ़ती कीमतों से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
नीतेश राणे का अबू आजमी को चैलेंज, अज़ान भी मराठी में दें, मदरसों में पढ़ाएं मराठी, फिर हमें नसीहत दें
इवेंट सरकार के उद्घाटन में फंसीं सुप्रिया सुले, शशिकांत शिंदे ने घेरा, बोले आपस में ही लड़ रही महायुति
आदित्य ठाकरे का दिल्ली पर निशाना, लाल किले पर दिखाओ राजा शिवाजी, दिल्ली को पता चले महाराज का प्रताप
चुनावी नतीजों से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंची ममता बनर्जी की TMC, चीफ जस्टिस बोले- तत्काल सुनवाई करो
Nagpur, Maharashtra: On commercial LPG cylinder price rise, Congress leader Vijay Wadettiwar says, “This is only the beginning. Right now, the government has increased the prices of commercial LPG cylinders. Tomorrow, the prices of domestic cylinders will also be increased — that… pic.twitter.com/6pargASTAS — IANS (@ians_india) May 1, 2026
बंगाल चुनाव और स्ट्रॉन्ग रूम विवाद
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में गड़बड़ी की खबरों पर वडेट्टीवार ने भाजपा की रणनीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि मीडिया में जो कुछ दिखाया जा रहा है, वह असलियत का केवल एक छोटा सा हिस्सा है। बंगाल में जो कुछ हुआ है, वह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है।
उन्होंने आरोप लगाया, भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए हर संभव हथकंडा अपनाया है। अनैतिक तरीके इस्तेमाल करने के बावजूद अब वे जिस आत्मविश्वास के साथ बोल रहे हैं, वह उनके इरादों को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। बंगाल की घटनाओं ने निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें: नीतेश राणे का अबू आजमी को चैलेंज, अज़ान भी मराठी में दें, मदरसों में पढ़ाएं मराठी, फिर हमें नसीहत दें
सत्ता पक्ष पर तीखा कटाक्ष
विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता की बुनियादी समस्याओं के बजाय केवल सत्ता हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करती है। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होते ही आम आदमी की जेब पर डाका डालना भाजपा की पुरानी कार्यशैली रही है। नागपुर के राजनीतिक गलियारों में वडेट्टीवार के इन बयानों के बाद बहस तेज हो गई है, विशेषकर महंगाई के मुद्दे पर जनता में भी नाराजगी देखी जा रही है।
