कैसे लिखी गई दीदी की पार्टी को तोड़ने की पटकथा? जानें ऋतब्रत और संदीपन साहा का वो ‘CID दांव’ जिसने पलटा खेल
Ritabrata Banerjee West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी बगावत ने ममता बनर्जी की जड़े हिला कर रख दी है। यहां जानें आखिर कैसे ममता बनर्जी की पार्टी को तोड़ने की पटकथा लिखी गई।
- Written By: प्रिया जैस
ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी (सौजन्य-IANS)
West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस विधायी दल के नए गुट की पहली बैठक आज गुरुवार को होगी। सदन के रिकॉर्ड के अनुसार, ऋतब्रत बनर्जी का यह गुट अब राज्य में मान्यता मिल चुकी है और अब आधिकारिक तौर पर मुख्य विपक्षी दल बन गया है।
विधानसभा परिसर में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता ऋतब्रत बनर्जी करेंगे, जो कोलकाता से सटे हावड़ा जिले की उलुबेरिया (पूर्व) सीट से तृणमूल कांग्रेस के निष्कासित विधायक हैं। ऋतब्रत अब सदन में तृणमूल कांग्रेस के विधायी दल के नए गुट के आधिकारिक नेता हैं, और साथ ही आधिकारिक नेता प्रतिपक्ष भी हैं।
बैठक में 60 बागी विधायक होंगे शामिल
ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष नामित करने वाले प्रस्ताव का टीएमसी के 58 विधायकों ने समर्थन किया था। जिन विधायकों ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए थे और जिसे बुधवार को स्पीकर रथींद्र बोस ने स्वीकार कर लिया था। हालांकि, इस बैठक में कुल 60 बागी विधायक शामिल होंगे। इसका मतलब यह है कि तृणमूल कांग्रेस का मूल गुट, जो कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी संभाल रहे है, उसके विधायकों की संख्या अब केवल 20 विधायकों तक सिमट कर रह गई है।
सम्बंधित ख़बरें
ममता बनर्जी के जाने से पहले ही खेल खत्म हो जाता है! मंत्री दिलीप घोष ने किया चैलेंज, बोले- बिन बुलाए मेहमान…
छात्र बनकर आए और मचाया बवाल! कोलकाता हिंसा मामले में 11 गिरफ्तार, 70 की पहचान, जानें कौन हैं असली गुनहगार
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा: गड़चिरोली के BSF जवान सुरेश दुर्गुजी अंबाडारे शहीद, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: नीट पेपर लीक के विरोध में 27 जुलाई को दिल्ली पहुंचेंगी TMC प्रमुख
टीएमसी बागी गुट की पहली बैठक (सौजन्य-IANS)
क्या कहते है पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स?
पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस तरह से ऋतब्रत और उनके साथियों ने बगावत की पटकथा लिखी, जिसके चलते बुधवार को तृणमूल कांग्रेस का विभाजन हो गया, वह एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था।
शहर के एक पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स ने बताया, “सबसे पहले, ऋतब्रत और उनके साथी विधायक संदीपन साहा ने स्पीकर के कार्यालय को जानकारी दी कि अविभाजित तृणमूल कांग्रेस द्वारा जमा किए गए मूल प्रस्ताव में, जिसमें विपक्ष के लिए आरक्षित महत्वपूर्ण विधानसभा पदों के लिए विधायकों के नाम प्रस्तावित थे, कई विधायकों के हस्ताक्षरों में विसंगतियां हैं।
इसके बाद जैसे ही हस्ताक्षरों में विसंगतियों के मामले में आपराधिक जांच विभाग (CID) की जांच शुरू हुई, बगावत की चिंगारी फैलने लगी और अंततः बुधवार को ममता बनर्जी द्वारा स्थापित इस पार्टी का विभाजन हो गया।”
ममता और अभिषेक के बीच दीवार
उनके अनुसार, नया गुट बनने के बाद ऋतब्रत और उनके साथी मूल गुट को और तोड़ने और ममता बनर्जी और उनके भतीजे के बीच एक दीवार खड़ी करने का प्रयास कर रहे हैं। “एक तरफ, ऋतब्रत ममता बनर्जी से पश्चिम बंगाल विधानसभा में पार्टी के नए गुट के सलाहकार के तौर पर काम करने का आग्रह कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ, नए गुट में उनकी टीम परोक्ष रूप से पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री से उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को पार्टी से निकालने की मांग कर रही है।”
यह भी पढ़ें – बंगाल में बैकफुट पर ममता बनर्जी, अब कोलकाता मेयर ने भी दिया इस्तीफा; टूट के कगार पर तृणमूल कांग्रेस!
उन्होंने यह भी बताया कि नए गुट में नेताओं की नई टीम के गठन में एक खास तरीका अपनाया गया था, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि इसमें कई वर्गों का प्रतिनिधित्व हो।
राजनीतिक पर्यवेक्षक ने बताया, “विपक्ष के नेता ऋतब्रत खुद उच्च-वर्ग के ब्राह्मण परिवार से आते हैं। विपक्ष के तीन उप-नेताओं में से, शिउली साहा अनुसूचित जाति की महिला हैं और जावेद अहमद खान मुस्लिम हैं। विपक्ष के तीसरे उप-नेता के तौर पर संदीपन, व्यापारी समुदाय से आते हैं। अंत में, पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के विधायी दल के नए गुट के मुख्य सचेतक अखरुज्जमां भी मुस्लिम हैं।”
पश्चिम बंगाल में 4 मई को विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित किए गए थे, जिसमें तृणमूल कांग्रेस को भाजपा के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा था। 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सिर्फ 80 सीटे जीत पाई।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
