Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

TMC के 20 सांसद भाजपा में होंगे शामिल! बंगाल में मचा सियासी बवाल, जानें क्या कहता है दल-बदल विरोधी कानून

TMC MPs Switch To BJP: पश्चिम बंगाल में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा झटका लगा है। टीएमसी के 20 सांसदों को जल्द ही पाला बदलने की खबरों ने राज्य में उथल-पुथल मचा दिया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 27, 2026 | 08:30 AM

ममता बनर्जी और सौमित्र खान (कंसेप्ट फोटो IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

TMC vs BJP West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने दल बदल करने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद सौमित्र खान ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस के लगभग 20 सांसद भाजपा के संपर्क में आए है। उन्होंने कहा कि सही समय आने पर वे पार्टी बदल सकते है।

भाजपा सांसद सौमित्र खान ने अभिषेक बनर्जी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, “मैं इस पापी अभिषेक से यह कहूंगा, जिस तरह 2021 और 2024 में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों के घरों को गिराया गया, ठीक उसी तरह तुम्हारा घर भी गिराया जाना चाहिए।”

भाजपा में 20 सांसद शामिल होने को तैयार

बांकुरा में टीएमसी नेताओं के भाजपा में शामिल होने की दावे पर, BJP सांसद सौमित्र खान ने कहा, “20 सांसद, अगर केंद्रीय भाजपा और राज्य नेतृत्व में सुवेंदु बाबू और समिक दा दरवाजा खोल दें, तो 20 सांसद आने के लिए तैयार हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

घुसपैठिए दामाद नहीं जिनको बिठाकर खिलाएं, जल्दी भागो…, सुवेंदु अधिकारी की वार्निंग के बाद बॉर्डर पर हलचल तेज

शिंदे का ‘मास्टरस्ट्रोक’ या सियासी दांव? हितेंद्र ठाकुर संग बढ़ती नजदीकियों से ठाणे-पालघर की राजनीति गरमाई

वो नेता जिसने राजनीति की स्पीड और देश का नक्शा दोनों बदल दिया! नितिन गडकरी कैसे बने ‘द हाईवे मैन ऑफ इंडिया’

MP News: इंदौर के राजबाड़ा पर कांग्रेस का महा-संग्राम, ‘पानी दो, महापौर इस्तीफा दो’ के नारों से गूंजा शहर

Bankura, West Bengal: On TMC leader’s eager to join the BJP, BJP MP Soumitra Khan says, “Twenty MP’s, if central BJP and in the state leadership if Suvendu babu and Samik da opens the door, then 20 MP’s are ready to come” (26/5/26) pic.twitter.com/H9fyRv8lJv — IANS (@ians_india) May 26, 2026

इस बयान पर अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार किया है। टीएमसी ने इन दावों को झूठा और निराधार बताया। टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने इस बयान के दावों का खंडन करते हुए कहा कि यह फर्जी और झूठी जानकारी है। उन्होंने सौमित्र खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे जानबूझकर इस तरह के बयान दे रहे है और राजनीतिक माहौल को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे है।

यह भी पढ़ें – DA देने के लिए भी पैसे नहीं, बंगाल की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था पर बोले मंत्री दिलीप घोष, कब सुधरेंगे हालात?

दल-बदल विरोधी कानून

राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, किसी पार्टी के सांसद दल-बदल विरोधी कानून से तभी बच सकते हैं, जब उनमें से दो-तिहाई एक साथ दूसरी पार्टी में शामिल हों। यह देखते हुए कि लोकसभा में टीएमसी के 29 सांसद हैं, लगभग 19 से 20 सांसदों का एक साथ जाना ही कानूनी रूप से संभव माना जाता है – एक आधार जिस पर यह पूरा दावा टिका है।

सूत्रों की माने तो टीएमसी के कई वरिष्ठ नेता पार्टी से नाराज है। इनमें सबसे ज्यादा राज्यसभा सांसदों की संख्या है। तो कुछ लोकसभा सांसद भी पार्टी नेतृत्व से नाराज हैं। बता दें, कि वर्तमान में राज्यसभा में टीएमसी के 13 सदस्य है। तो वहीं, लोकसभा में टीएमसी के कुल 28 सदस्य हैं।

West bengal politics saumitra khan claim 20 tmc mps can join bjp anti defection law

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2026 | 08:25 AM

Topics:  

  • BJP
  • TMC
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.