बंगाल में थम नहीं रहा खूनी संग्राम, टीएमसी नेता सहदेव बाग की हत्या, खेजुरी में फूंक दी गईं दर्जनों दुकानें
West Bengal Violence: बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद हिंसा का दौर जारी है। हुगली में टीएमसी नेता सहदेव बाग का शव मिलने और खेजुरी में दर्जनों दुकानों को आग के हवाले करने के बाद तनाव अब चरम पर है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
टीएमसी नेता सहदेव बाग की हत्या, फोटो- सोशल मीडिया
Sahdev Bag Murder: पश्चिम बंगाल में राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हिंसा और खून-खराबे की खबरों ने सबको दहला दिया है। एक तरफ जहां राजनीतिक गलियारों में नए नेतृत्व की चर्चा है, वहीं दूसरी तरफ आम लोग डर के साये में जीने को मजबूर हो रहे हैं। अब टीएमसी नेता सहदेव बाग की हत्या के बाद एक बार फिर माहौल गर्म हो गया है। नकुंडा पंचायत के कोटा गांव में तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता सहदेव बाग का खून से लथपथ शव बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार सहदेव शनिवार रात से ही लापता थे और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि उनका शव पार्टी कार्यालय के पीछे एक नाले में पड़ा हुआ था। शव की हालत देखकर साफ पता चल रहा था कि उनके साथ काफी बर्बरता की गई है। उनके चेहरे और नाक पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
घर के पास ही हत्या कर नाले में फेंका गया शव
मृतक सहदेव बाग की पत्नी चीना बाग नकुंडा पंचायत में तृणमूल कांग्रेस की सदस्य हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पति कल रात घर से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। चीना बाग का आरोप है कि चार मई को चुनाव परिणाम आने के बाद से ही उनके पति को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। परिवार का सीधा आरोप है कि यह राजनीतिक हत्या है और इसके पीछे भाजपा समर्थित लोगों का हाथ है।
सम्बंधित ख़बरें
तारातला हादसे में मृतकों की संख्या हुई 14, मलबे से निकलीं कई और लाशें! 24 घंटे बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब बंगाल की बारी! UCC बिल लाने की तैयारी में सुवेंदु सरकार, जानें क्या है पूरा प्लान
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
कोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
पुलिस ने शव के पास से एक मुगुर भी बरामद किया है जिसे हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से तफ्तीश शुरू कर दी है। गांव के लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
खेजुरी के हिजली शरीफ गांव में दुकानों में भीषण आगजनी
हिंसा की यह आग सिर्फ हुगली तक सीमित नहीं है। पूर्वी मिदनापुर के खेजुरी में भी स्थिति काफी विस्फोटक हो गई है। नवगठित सरकार के शपथ ग्रहण के कुछ ही समय बाद हिजली शरीफ गांव में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात को उपद्रवियों के एक गुट ने सुनियोजित तरीके से बाजार पर हमला किया और देखते ही देखते दर्जनों दुकानों को आग के हवाले कर दिया।
बंगाल के हाल देखो सियासी हिंसा में जल रहा है…खेजुरी, हिजली शरीफ़ में 60 से ज़्यादा दुकान आग के हवाले कर दी.. बंगाल में हिंसा की राजनीति वामदलों ने शुरू की,फिर टीएमसी ने अपनाया और अब सत्तारूढ़ पार्टी भी उसी ट्रैक पर जा रही है.. pic.twitter.com/9uhe1fvofw — Dinesh Dangi (@dineshdangi84) May 10, 2026
यह भी पढ़ें: 6 दलों का साथ और कांटों भरा ताज! CM जोसेफ विजय के सामने खड़ी हैं ये 5 सबसे बड़ी चुनौतियां, 13 मई को अग्निपरीक्षा
इस घटना में कई लोगों की रोजी-रोटी का साधन पल भर में राख हो गया। चश्मदीदों का कहना है कि हमला इतना अचानक था कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों और लोगों के बयानों के आधार पर दोषियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
