Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंगाल का फरार TMC विधायक ओडिशा से गिरफ्तार, STF ने चलाया विशेष अभियान, 10 दिन पहले बेटे को किया था अरेस्ट

West Bengal TMC: पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने आखिरकार बंगाल से फरार तृणमूल कांग्रेस विधायक को हिरासत में ले लिया है। STF ने 10 दिन पहले उनके बेटे को अरेस्ट किया था। जानें पूरा मामला।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 27, 2026 | 01:28 PM

दिलीप मंडल (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

West Bengal Police Arrest TMC MLA: पश्चिम बंगाल में वायरल वीडियो पर हुए बवाल के बाद एसटीएफ ने बड़ा एक्शन लिया है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने बुधवार को फरार तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को ओडिशा के पुरी से हिरासत में ले लिया है। विधायक बंगाल से फरार हो गया था। दक्षिण 24 परगना जिले के बिष्णुपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक दिलीप मंडल को पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक होटल से हिरासत में ले लिया।

पुलिस के ने बताया कि दिलीप मंडल को ट्रांजिट रिमांड पर ओडिशा से कोलकाता लाया जा रहा है। हाल ही में बिष्णुपुर के विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, हालांकि, इसकी प्रामाणिकता की पुष्टी नहीं की जा सकी है। वायरल हुए इस वीडियो में आरोप लगाया गया है कि दिलीप ने एक अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धमकी दी थी।

दिलीप मंडल के खिलाफ शिकायत दर्ज

इस घटना को लेकर विधायक दिलीप मंडल के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने धमकी देने के आरोपों के आधार पर गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी जांच के चलते 14 मई को विधायक दिलीप मंडल के आवास पर छापा मारा गया था। लेकिन वे घर पर नहीं मिले।

सम्बंधित ख़बरें

अभिषेक बनर्जी पर आई नई आफत, KMC ने मांगी इमारतों की एलिवेशन कॉपी, बोली- सिर्फ जवाब से काम नहीं चलेगा

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सिलीगुड़ी में शिकायत दर्ज, सनातन के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

घुसपैठिए दामाद नहीं जिनको बिठाकर खिलाएं, जल्दी भागो…, सुवेंदु अधिकारी की वार्निंग के बाद बॉर्डर पर हलचल तेज

TMC के 20 सांसद भाजपा में होंगे शामिल! बंगाल में मचा सियासी बवाल, जानें क्या कहता है दल-बदल विरोधी कानून

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि छापेमारी की खबर मिलते ही वह घर से फरार हो गए थे। तब से विधायक दिलीप छिपे हुए थे और किसी के हाथ नहीं लग रहे थे। पुलिस विभिन्न स्थानों पर उनकी तलाश कर रही थी। हालांकि, उनके ठिकाने का पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले बंगाल पुलिस की एसटीएफ को सूचना मिली थी कि दिलीप पुरी के एक होटल में छिपे हुए हैं।

पुलिस ने की पुष्टि

इस सूचना के आधार पर एसटीएफ और डायमंड हार्बर पुलिस होटल पहुंची और वहां के रजिस्टर की जांच कर दिलीप की मौजूदगी की पुष्टि की गई। इसके बाद पुलिस ने होटल के कमरे में छापा मारकर उन्हें हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें – सपा ने BJP शासन में हुई हत्याओं का दिया लेखा-जोखा, लगाए पोस्टर, मंत्री ओपी राजभर बोले- लिखो हत्यारा यादव था

बेटे समेत 5 लोगों को किया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि 17 मई को पुलिस ने विधायक के बेटे अर्घ्य मंडल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। डायमंड हार्बर जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अर्घ्य को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उस पर इलाके में अशांति फैलाने का आरोप है।

पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ और डायमंड हार्बर पुलिस ने विधायक के बेटे की तलाश में संयुक्त अभियान चलाया था। अर्घ्य समेत पांच लोगों को बंगाल की खाड़ी के पास बक्खाली-फ्रेजरगंज इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

💡

Frequently Asked Questions

  • Que: दिलीप मंडल किस पार्टी के विधायक हैं?

    Ans: दिलीप मंडल तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक हैं।

  • Que: दिलीप मंडल के खिलाफ मामला क्यों दर्ज किया गया था?

    Ans: दिलीप मंडल पर वायरल वीडियो में विपक्षी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धमकी देने का आरोप लगा था।

  • Que: विधायक के बेटे अर्घ्य मंडल को किस आरोप में गिरफ्तार किया गया था?

    Ans: अर्घ्य मंडल को हथियार रखने और इलाके में अशांति फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

West bengal police absconding tmc mla dilip mandal into custody from puri

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2026 | 01:26 PM

Topics:  

  • Odisha News
  • TMC
  • West Bengal
  • West Bengal Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.