ममता की उम्मीद या भाजपा का उदय? इस इकलौते एग्जिट पोल में TMC को मिली बढ़त, बाकी 4 में BJP को बहुमत
West Bengal Exit Poll: पांच में से चार सर्वों में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की डेढ़ दशक बाद बंगाल से हार होती दिख रही है। लेकिन एक सर्वे एजेंसी है, जिसने राज्य में टीएमसी की जीत का दावा किया है।
- Written By: मनोज आर्या
नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी, (कॉन्सेप्ट फोटो)
West Bengal Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो चरणों में हुए मतदान बुधवार को खत्म हो गए। अब चार मई को नतीजों का इंतजार है। उससे पहले, आज शाम साढ़े छह बजे से एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए। पांच में से चार सर्वों में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की डेढ़ दशक बाद बंगाल से हार होती दिख रही है। लेकिन एक सर्वे एजेंसी है, जिसने राज्य में टीएमसी की जीत का दावा किया है। पीपुल्स पल्स सर्वे एजेंसी ने अपने एग्जिट पोल में राज्य में लगातार चौथी बार ममता सरकार बनने का अनुमान लगाया है।
पीपुल्स पल्स के पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस को राज्य में 177-187 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को 95-110 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को एक से तीन सीटें दी गई हैं।
Exit Poll में भाजपा की जीत
कुल पांच सर्वे में मैटराइज ने बंगाल में भाजपा की जीत का दावा किया है। भाजपा को 146-161, टीएमसी को 12-140 सीटें मिल सकती हैं। पी मार्क्यू के एग्जिट पोल में भाजपा को 150-175, टीएमसी को 118-138 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा, पोल डायरी एजेंसी के अनुसार, टीएमसी को 99-127, भाजपा को 142-171 सीटें दी गई हैं। कांग्रेस को तीन से पांच सीटें मिल सकती हैं। प्रजा पोल सर्वे एजेंसी में भी भाजपा की बंपर जीत का अनुमान लगाया गया है। बंगाल में भाजपा 178-208 सीटें तक जा सकती है, जबकि टीएमसी महज 85-110 पर ही सिमटी दिख रही।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल ने रचा इतिहास! आजादी के बाद सबसे ज्यादा मतदान, मुख्य चुनाव आयुक्त ने जनता को दी बधाई
‘नतीजे आने दीजिए, होश उड़ जाएंगे’, Exit Poll के दावों को ममता की पार्टी ने नकारा; जीत को लेकर किया बड़ा दावा
Delhi Mayor Election: MCD में बीजेपी का दबदबा बरकरार, प्रवेश वाही मेयर और डिप्टी मेयर चुनी गईं मोनिका पंत
Bengal Election: क्या बंगाल में ‘डबल डिजिट’ पार करेगी भाजपा, या 200 का आंकड़ा छू पाएगी टीएमसी? देखें रिपोर्ट
दूसरे चरण में ऐतिहासिक मतदान
वहीं, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में छिटपुट हिंसा के बीच शाम पांच बजे तक 3.21 करोड़ मतदाताओं में से करीब 90 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल दिखा जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के शुभेंदु अधिकारी, जो इस प्रतिष्ठित सीट पर चुनाव लड़ रहे थे, ने एक ही बूथ क्षेत्र में एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।
यह भी पढ़ें: बंगाल ने रचा इतिहास! आजादी के बाद सबसे ज्यादा मतदान, मुख्य चुनाव आयुक्त ने जनता को दी बधाई
शाम पांच बजे तक राज्य में 89.99 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य के पूर्वी बर्धमान में सबसे अधिक 92.46 प्रतिशत मतदान हुआ, उसके बाद हुगली में 90.34 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले फेज में बंगाल में 93.19 फीसदी वोटिंग हुई थी।
