Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंगाल में चुनाव से पहले हथियार सप्लाई! कोलकाता STF ने पकड़े 6 हथियार, हावड़ा-बालीगंज में लाखों की नकदी जब्त

West Bengal Elections Kolkata: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 से पहले कोलकाता में हथियारों का जखीरा बरामद। राजाबाजार में STF की कार्रवाई, बालीगंज और हावड़ा में लाखों की नकदी जब्त। 23 और 29 अप्रैल को मतदान।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 18, 2026 | 07:13 PM

एसटीएफ की कार्रवाई (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Kolkata STF Arms Seizure: पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए दो चरणों में होने वाले मतदान से कुछ दिन पहले कोलकाता पुलिस के विशेष कार्यबल (STF) ने शहर में हथियार और गोली-बारूद का जखीरा बरामद कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, STF के कर्मियों ने संदेह के आधार पर राजाबाजार साइंस कॉलेज के पास एक बस स्टैंड के निकट बैग लेकर जा रहे एक व्यक्ति को रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से ‘सिंगल-शॉट’ वाले छह आग्नेयास्त्र और 14 कारतूस बरामद किए गए। ‘सिंगल-शॉट’ आग्नेयास्त्र का मतलब ऐसे आग्नेयास्त्र से है, जिनमें एक बार में केवल एक ही गोली या कारतूस भरा जा सकता है और ‘फायर’ किया जा सकता है और हर बार नया कारतूस खुद से डालना पड़ता है।

कहां से लाए जा रहे हथियार?

उन्होंने बताया कि जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये हथियार कहां ले जाए जा रहे थे और इन्हें किसे सौंपा जाना था। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब राज्य भर में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच तेज कर दी है। हाल के दिनों में प्रवर्तन एजेंसियों ने कोलकाता और पड़ोसी हावड़ा में अलग-अलग अभियानों के दौरान बड़ी मात्रा में बेहिसाब नकदी भी बरामद की है।

सम्बंधित ख़बरें

दक्षिण भारत को कमजोर कर रहे मोदी! तमिलनाडु में राहुल ने सरकार पर बोला हमला, कहा- ट्रंप कहेंगे कूदो तो PM…

बंगाल चुनाव: TMC द्वारा जारी वीडियो के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे हुमायूं कबीर, दायर की याचिका

बंगाल चुनाव: क्या बारासात में चिरंजीत चक्रवर्ती लगा पाएंगे जीत का चौका, या भाजपा के बढ़ते कदम बदल देंगे समीकरण?

डायमंड हार्बर में होगा दमदार दंगल, क्या अभिषेक बनर्जी के ‘अजेय किले’ में सेंध लगा पाएगी भाजपा?

जांच के दौरान 25 लाख नकद बरामद

कोलकाता पुलिस के दक्षिण-पूर्व डिवीजन ने शुक्रवार को बालीगंज विधानसभा क्षेत्र में एक वाहन की जांच के दौरान लगभग 25 लाख रुपये नकद बरामद किए। इससे पहले, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हावड़ा स्टेशन के पास 72 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था।

यह भी पढ़ें – दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, BJP ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, पुलिस हिरासत में बांसुरी स्वराज

यह बरामदगी हावड़ा मंडल के बनारस ब्रिज क्षेत्र के पास बामनगाछी आरपीएफ पोस्ट के कर्मियों द्वारा तलाशी अभियान के दौरान की गई। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव से पहले अवैध हथियारों और नकदी की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए संवेदनशील इलाकों में निगरानी और जांच को और सख्त किया गया है। पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना चार मई को की जाएगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

West bengal elections 2026 kolkata arms seized cash recovered stf

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2026 | 07:13 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • Kolkata
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.