भामरागड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर, विचारधारा व योजनाओं पर मार्गदर्शन

Bhamragad BJP: गड़चिरोली जिले के भामरागड़ में भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
Bhamragad BJP: गड़चिरोली जिले के भामरागड़ में भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
gadchiroli news
Updated on

Gadchiroli News: भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान अंतर्गत भामरागड़ मंडल प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन सोमवार को उत्साह से किया गया.

प्रशिक्षण के माध्यम से पक्ष संगठन मजबूत करना तथा कार्यकर्ताओं को भाजपा की विचारधारा समझाना था. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का पूजन कर की गई.

इस समय भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूराव कोहले, भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश बारसागडे, प्रदेश सदस्य प्रकाश गेडाम, दिलीप चलाक, सुनील विश्वास, नगराध्यक्ष रामबाई महाका, तहसील अध्यक्ष अर्जुन अलाम, तपेश हलधर आदि उपस्थित थे.

इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को पार्टी का इतिहास, विचारधारा, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना तथा आगामी चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर के नियोजन संदर्भ में मार्गदर्शन किया गया.

इस दौरान मान्यवरों ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा रखा अंत्योदय विचार अंतिम लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता प्रशिक्षित होना आवश्यक है.

भामरागड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र में पार्टी के कार्यों का विस्तार करने प्रशिक्षण महत्वपूर्ण साबित होगा. ऐसा विश्वास व्यक्त किया गया. प्रशिक्षण के लिए भामरागड़ तहसील के शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ प्रमुख तथा विभिन्न आघाड़ियों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

Navbharat Live
navbharatlive.com