बजरंग दल अब क्यों…बंगाल में नए पशुवध पर मौलाना का बड़ा बयान, बोले- इससे हिंदुओं को हो रही तकलीफ
Sajid Rashidi On West Bengal New Slaughter Law: बंगाल में पशुवध के नए नियमों और गाय न खरीदने के मुस्लिम समाज के फैसले पर मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा बयान। राजनीति के गिरते स्तर पर भी जताई चिंता।
- Written By: अमन मौर्या
मौलाना साजिद रशीदी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Maulana Sajid Rashidi statement On Rahul Gandhi controversy: बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए। इसमें राज्य में पशुवध को लेकर राज्य सरकार द्वारा लाए गए नए नियम की खूब चर्चा हो रही है। अब बिना फिटनेस सर्टीफिकेट के पशुवध पर रोक लगा दी गई है। इसके बाद से राज्य में पशुवध में कमी आई। कई बूचड़खाने बंद होने के कगार पर हैं। राज्य के मुस्लिमों द्वारा गाय न खरीदने की भी खूब चर्चा हुई। इस पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी का भी बयान सामने आया है।
उन्होंने पश्चिम बंगाल में मुसलमानों द्वारा गायें न खरीदने के फैसले को सांप्रदायिक सद्भाव और धार्मिक आस्था के सम्मान का संदेश बताया। उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने यह कहते हुए गाय न खरीदने का निर्णय लिया कि यह आपकी आस्था और आपकी मां है; हम उसका सम्मान करते हैं।
आस्था का हो रहा दुरुपयोग
आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में रशीदी ने बताया, कि मेरा मानना है कि अगर हिंदू सचमुच जागरूक और एकजुट हो जाए, तो कोई भी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित होने से नहीं रोक सकता। लेकिन समस्या तब पैदा होती है जब लोग आस्था का दुरुपयोग करते हैं, जब धर्म के नाम पर दंगे भड़काए जाते हैं, जब आस्था के नाम पर मुसलमानों पर हमले किए जाते हैं, और जब देश में अशांति फैलाने की कोशिशें की जाती हैं, जिससे हिंदुओं और मुसलमानों के बीच नफरत पैदा होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 5 देश, 140 घंटे और कई ऐतिहासिक समझौते, जानिए पीएम मोदी के इस मैराथन दौरे से भारत को क्या मिला?
Mohan Yadav On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के बयान पर मोहन यादव का हमला, राहुल की भाषा असंसदीय और अलोकतांत्रिक
गाय की कुर्बानी तो होगी…बकरीद से पहले हुमायूं कबीर ने CM सुवेंदु को दी चेतावनी, बोले- आग से मत खेलो
बंगाल में 20 जून तक रुकेंगी CAPF की 500 कंपनियां, CM सुवेंदु अधिकारी के आग्रह पर गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
Delhi: All India Imam Association, President, Maulana Sajid Rashidi says, “It has been seen that Muslims in Bengal chose not to buy cows, saying, ‘This is your mother, and we respect your faith,’ in an attempt to send a strong message of harmony and respect. I believe that if… pic.twitter.com/NlXzERQfAg — IANS (@ians_india) May 21, 2026
संकट में हिंदू पशुपालक
मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि बंगाल में कई हिंदू पशुपालक आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। लोगों ने सड़क पर आकर अपनी परेशानी जाहिर करते हुए कहा कि गायें न बिकने से उनका कारोबार ठप हो गया है और वे कर्ज के बोझ तले दब गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे समय में बजरंग दल जैसे संगठन उन लोगों की मदद के लिए आगे क्यों नहीं आते।
ये भी पढ़ें- बातों में दम होता तो…गद्दार वाले बयान पर राहुल गांधी पर भड़का वक्फ बोर्ड, कहा- 12 साल में खुद को बहुत गिराया
राजनीति के स्तर में आई गिरावट: रशीदी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी पर मौलाना साजिद रशीदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजकल राजनीति का स्तर इतना गिर गया है कि ‘जर्सी गाय’, ‘गद्दार’, ‘वोट चोर’ और इसी तरह के अन्य शब्द राजनीति में आम हो गए हैं।
Delhi: Reacting to Lok Sabha Leader of Opposition Rahul Gandhi’s ‘traitor’ remark on Prime Minister Narendra Modi, All India Imam Association, President, Maulana Sajid Rashidi says, “These days the standard of politics has fallen so low. Terms like ‘Jersey cow,’ ‘traitor,’ ‘vote… pic.twitter.com/J0BHzkVxER — IANS (@ians_india) May 21, 2026
आगे उनका कहना है कि मेरा मानना है कि हम राजनीति के स्तर और उसकी भावना, दोनों में ही गिरावट देख रहे हैं। ‘गद्दार’ या ‘जर्सी गाय’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल न केवल राजनीति में, बल्कि समाज में भी अस्वीकार्य है। रशीदी ने इसे राहुल गांधी की मौजूदा खराब हालत और कांग्रेस के पतन का कारण माना।
