Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘गुंडे-बलात्कारियों को पाताल से खोज लाएगी BJP’, बंगाल में PM मोदी ने भरी हुंकार; गिनाए ममता सरकार के ‘पाप’

West Bengal Assembly Elections: कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल का ये चुनाव अंतिम चरण में है, लेकिन आपने देखा होगा, 15 साल पहले TMC मां, माटी और मानुष की बातें करके सत्ता में आई थी।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Apr 26, 2026 | 03:04 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार, (26 अप्रैल) को एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले चरण में इतना भारी मतदान हो गया कि पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया है, दूसरे चरण में भाजपा सरकार की प्रचंड जीत पक्की होने जा रही है।

कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल का ये चुनाव अंतिम चरण में है, लेकिन आपने देखा होगा, 15 साल पहले TMC मां, माटी और मानुष की बातें करके सत्ता में आई थी। पर अब इनके मुंह से मां, माटी और मानुष, यह शब्द तक नहीं निकलते। आखिर क्यों? क्या कारण है? मैं आपको कारण बताता हूं।

टीएमसी पर पीएम मोदी का निशाना

बंगाल की ममता सरकार और टीएमसी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह TMC वाले अगर मां, माटी और मानुष की याद दिलाएंगे तो इनके पाप सामने आ जाएंगे। TMC की निर्ममता ने मां को रुला दिया, माटी को सिंडीकेट, घुसपैठियों के हवाले कर दिया और बंगाल के मानुष को पलायन के लिए मजबूर कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

सोना पप्पू सिंडिकेट मामले में दो कारोबारियों पर कसा शिकंजा; चुनावी सरगर्मी के बीच ताबड़तोड़ छापेमारी

सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम जनहित में अहम…’मन की बात’ में क्या कुछ बोले PM मोदी? प्वाइंट्स में समझें

आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या पर भड़के राहुल गांधी, बोले- बंगाल में गुंडाराज चल रहा है

बंगाल में ममता और सुवेंदु की रैलियों में भारी बवाल, शोर पर भड़कीं सीएम; बीच में छोड़ा भाषण, भिड़ गए कार्यकर्ता

‘गुंडों का साथ देती रही ममता सरकार’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि TMC के महाजंगलराज की सबसे बड़ी पीड़ित हमारी बहनें, बेटियां हैं। इनके साथ सबसे बड़ा धोखा हुआ है, इसलिए इस बार सबसे अधिक गुस्सा बहनों में ही है। संदेशखाली में बहनों के साथ गुंडे अन्याय करते रहे। TMC की निर्मम सरकार गुंडों का साथ देती रही। यहां तो बहनों को ही गाली दी गई। यह कभी भूलना नहीं है।

#WATCH | उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “TMC के महाजंगलराज की सबसे बड़ी पीड़ित हमारी बहनें, बेटियां हैं। इनके साथ सबसे बड़ा धोखा हुआ है, इसलिए इस बार सबसे अधिक गुस्सा बहनों में ही है। संदेशखाली में बहनों के साथ गुंडे… pic.twitter.com/W12I7Mk7FP — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2026

यह भी पढ़ें: सोना पप्पू सिंडिकेट मामले में दो कारोबारियों पर कसा शिकंजा; चुनावी सरगर्मी के बीच ताबड़तोड़ छापेमारी

‘4 मई के बाद BJP करेगी हिसाब’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि तृणमूल कांग्रेस के महाजंगलराज में यहां से बेटियां लापता हो रही हैं लेकिन TMC सरकार सोई पड़ी है, बेटियों की इन्हें कोई चिंता नहीं है। लेकिन अब और नहीं। गुंडे, बलात्कारियों का हिसाब 4 मई के बाद भाजपा की सरकार करेगी। चुन-चुन कर हिसाब करेगी।

West bengal assembly elections pm narendra modi attack on tmc and mamata banerjee

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2026 | 03:04 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • Narendra Modi
  • TMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.