ममता बनर्जी को बड़ा झटका: TMC राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, कहा- आज मैं आजाद हूं…
TMC Rajya Sabha MP: टीएमसी की वरिष्ठ नेता सुष्मिता देव ने पार्टी और राज्यसभा सदस्यता दोनों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक और व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने यह फैसला लिया है।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
सुष्मिता देव (सोर्सः सोशल मीडिया)
TMC Leader Sushmita Dev Resignation: पश्चिम बंगाल की राजनीति में अंदरूनी कलह की खबरों के बीच ममता को एक और बड़ा झटका लगा है। ममता बनर्जी की करीबी राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक इस्तीफा देने के बाद सुष्मिता देव ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की जिसके बाद उनके एनडी में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि इस बारें में कोई स्पष्ट जानकारी अभी नही मिली है।
सुष्मिता देव ने राज्यसभा सदस्यता और तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कहा कि कुछ राजनीतिक और व्यक्तिगत कारण की वजह से मैने इस्तीफा दिया है। इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती।
राजनीति कैसे करनी है, तय करना मेरा अधिकार
सुष्मिता देव ने बताया कि आज सुबह मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और लगभग 11 बजे उपराष्ट्रपति को राज्यसभा से अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने आगे कहा कि यह तय करना मेरा अधिकार है कि मैं किस तरह की राजनीति करूंगी, कहां करूंगी या राजनीति में बनी भी रहूंगी या नहीं। मुझे सोचने के लिए कुछ दिनों का समय चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: नीट पेपर लीक के विरोध में 27 जुलाई को दिल्ली पहुंचेंगी TMC प्रमुख
कोलकाता एयरपोर्ट पर बैग के अंदर मिले बैंकॉक से लाए जा रहे 707 ‘खतरनाक’ कछुए, यात्री कस्टम विभाग की गिरफ्त में
जरूरत पड़ी तो दिल्ली जाऊंगी… ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं TMC प्रमुख
कलकत्ता हाईकोर्ट से ममता को झटका, TMC के 3 बैंक खातों पर रोक बरकरार, ED की कार्रवाई पर नहीं मिली अंतरिम राहत
सुष्मिता देव ने टीएमसी से अन्य सांसदों के इस्तीफे की अटकलों पर कहा कि टीएमसी कौन छोड़ रहा है और क्यों छोड़ रहा है, इसका जवाब तो वे लोग दे सकते हैं। मैं इस पर क्यों टिप्पणी करूं?
यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग पहुंचा Meenakshi Natrajan का मामला, कांग्रेस नेताओं की आज होने वाली मुलाकात पर टिकीं नजरें
आज मैं आजाद हूं…
वहीं इस्तीफे के बाद उन्होंने दिल्ली में असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की। दोनों की तस्वीरें भी सामने आई है। जिसके बाद सुष्मिता देव के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि उन्होंने इस मुलाकात के बारें कहा कि यह सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात थी। आज मैं आजाद हूं। मैं हिमंता दा को लंबे समय से जानती हूं। इस नाते उनसे मिलने गई थी।
उन्होंने असम से राजनीति में शामिल होने के संकेत दिए और कहा कि राजनीति तो चलती रहेगी। राजनीति में शामिल होने के कई तरीके हैं, लेकिन मैं असम के लोगों की सेवा करना चाहती हूं।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में मिली हार के बाद ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। ममता की बेहद करीबी सुष्मिता देव ने इस्तीफा ऐेसे समय में दिया है जब टीएमसी में पहले से ही अंदरूनी कलह और नेताओं के पार्टी छोड़ने की चर्चाएं तेज है। कई नेताओं ने महीने भर के अंदर शीर्ष नेतृत्व से दूरी बना ली है। धीरे- धीरें टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री अकेले पड़ती दिखाई दे रही हैं।
