महुआ मोइत्रा ने NCPI का उड़ाया मजाक तो काकोली घोष ने याद दिलाया अभया केस, बोलीं- बंगाल मांगता है न्याय

Mahua Moitra NCPI Post: टीएमसी में बगावात के बाद महुआ मोइत्रा और बागी सांसदों के बीच सोशल मीडिया वार छिड़ गया है। महुआ ने NCPI का मजाक उड़ाया तो काकोली घोष ने RG कर मामले की याद दिलाकर पलटवार किया।
As Mahua Moitra mocked the NCPI, Kakoli Ghosh reminded her of the Abhaya case, stating, "Bengal demands justice."
काकोली घोष और महुआ मोइत्रा (फोटो सोर्स- एआई जनरेटेड)
Published on
Updated on

TMC Rebel MPs Social Media War: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने रविवार को टीएमसी के बागी सांसदों वाली पार्टी नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया पर तंज कसा। महुआ ने अपने एक्स हैंडल पर NCPI का सोशल मीडिया प्रोफाइल शेयर करते हुए उसके गरीबों के हितैषी होने के दावों का मजाक उड़ाया।

महुआ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि एनसीपीआई अपनी गरीबों के हक वाली इमेज कब तक बनाए रख पाएगी, जबकि 20 बागी तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सदस्य त्रिपुरा की लगभग न के बराबर पॉलिटिकल पार्टी में शामिल हो गए हैं।

घोष ने याद दिलाया अभया केस

महुआ के पोस्ट पर बागी टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने भी पलटवार किया है। आर जी कर मामले का जिक्र करते हुए घोष ने लिखा कि अभया के लिए न्याय मांगता है बंगाल, अभया के लिए न्याय मांगता है भारत, अभया के लिए न्याय मांगता है मानवता। हम असली बलात्कारी के लिए मौत की सजा चाहते हैं।

आगे उन्होंने लिखा कि दूसरी ओर, मोइत्रा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एनसीपीआई अब टीएमसी के सिंबल पर चुने गए 20 सांसदों की नई पार्टी है। इसके फेसबुक पेज पर लिखा कि यह हमारे समाज के गरीब लोगों की मदद करती है। सच में उम्मीद है कि यह इन 20 लोगों, जो इतने गरीब नहीं हैं, गद्दारों की भी मदद करेगी।

TMC के प्रति वफादार हैं महुआ

बता दें, महुआ मोईत्रा तृणमूल कांग्रेस के उन कुछ लोकसभा सदस्यों में से एक हैं जो पार्टी में बड़ी बगावत के बाद भी अपनी वफादारी बनाए रखी। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के प्रति अपना विश्वास बनाए रखा।

लोकसभा सदस्य काकोली घोष दस्तीदार और शताब्दी रॉय के नेतृत्व में 20 बागी लोकसभा सदस्य टीएमसी से अलग होकर एनसीपीआई में शामिल होने का बाद मोइत्रा इसकी सबसे मुखर आलोचना कर रही हैं। महुआ लगातार अपने सोशल मीडिया पर और मीडिया के सामने समय-समय पर बागियों को निशाना बनाती रहीं हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com