Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ममता बनर्जी के खिलाफ महाविद्रोह! TMC के 80 में से 60 विधायक ऑउट ऑफ रीच, बंगाल की सियासत में मचा हड़कंप!

West Bengal TMC Crisis: ममता बनर्जी के घर पर रविवार को अहम बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें TMC के विधायकों को बुलाया गया था, लेकिन 60 विधायक बैठक में पहुंचे ही नहीं।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 31, 2026 | 07:31 PM

ममता बनर्जी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

TMC 60 Out of 80 MLAs Not Attend Meeting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा से मिली करारी हार के बाद कई नेता TMC छोड़ जा चुके हैं। चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में सबकुछ ठीक नहीं है। कई विधायक और सांसद पार्टी नेतृत्व से नाराज बताए जा रहे हैं। इन अटकलों को बल रविवार को तब और मिला, जब अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद ममता बनर्जी के घर होने वाली बैठक में 80 में से 60 विधायक नदारद रहे। इससे पार्टी में हड़कंप मच गया है।

खबरों के अनुसार, ममता के घर पर रविवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें सभी विधायकों को बुलाया गया था, लेकिन बैठक से करीब 60 विधायक गायब रहे, जिससे इस बैठक को रद्द करना पड़ गया।

पार्टी में बड़ी फूट की आशंका

इसको लेकर बाद में पार्टी की तरफ से सफाई पेश की गई कि अभिषेक और कल्याण बनर्जी पर हुए हमले के मामले में तमाम विधायक व्यस्त थे और यही कारण है कि वे ममता की बैठक में नहीं पहुंचे। एनडीटीवी की रिपोर्ट में टीएमसी के सूत्रों के हवाले से बताया गया कि यह बैठक पार्टी के विधायक दल के नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने ममता बनर्जी के घर पर बुलाई थी।

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी की नई टीम तैयार, 35 दिग्गज नेता बनेंगे कैबिनेट मंत्री, कल सुबह 11 बजे होगा शपथग्रहण

BJP नहीं TMC के लोगों ने ही अभिषेतक बनर्जी को पीटा…सोनारपुर अटैक मामले में नया ट्विस्ट, सियासी बवाल तय!

Abhishek Banerjee Attacked: अभिषेक बनर्जी पर हमले से गरमाई राजनीति, महुआ मोइत्रा ने BJP को बताया जंगली पार्टी

अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO

कुछ देर तक विधायकों का इंतजार किया गया, लेकिन जब वे लोग नहीं पहुंचे तो आखिरकार बैठक को ही रद्द तर दिया गया। गैर-हाजिर विधायकों से उस समय संपर्क भी नहीं हो पा रहा था। इस वजह से अब सवाल खड़े होने लगे हैं कि क्या टीएमसी में बड़ी फूट पड़ने वाली है।

बैठक में नहीं पहुंचे विधायक

सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद ममता बनर्जी ने पार्टी को एकजुट करने और आगे की रणनीति तय करने के लिए रविवार को सभी विधायकों की मीटिंग बुलाई थी। टीएमसी के राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि ममता बनर्जी की इस बैठक में विधायकों की क्लास लगने वाली है और उनसे जमीन पर उतरकर संघर्ष करने के लिए कहा जाएगा। लेकिन ममता के घर पर जब बैठक का समय हुआ, तो ममता बनर्जी के आवास पर सन्नाटा पसरा रहा। कयासों के विपरीत, आधे से अधिक विधायक इस महत्वपूर्ण बैठक में पहुंचे ही नहीं।

यह भी पढ़ें- बंगाल में सुवेंदु अधिकारी की नई टीम तैयार, 35 दिग्गज नेता बनेंगे कैबिनेट मंत्री, कल सुबह 11 बजे होगा शपथग्रहण

सड़क पर उतरेंगी ममता

खबरों के मुताबिक, 2 जून को खुद पार्टी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस एक विशाल धरना प्रदर्शन करेगी। ममता बनर्जी खुद इस धरने में हिस्सा लेंगी और कोलकाता की सड़क पर बैठकर सुवेंदु सरकार की नीतियों, चुनाव बाद हो रही कथित हिंसा और टीएमसी नेताओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ हुंकार भरेंगी।

Tmc 60 out of 80 mlas skip mamata banerjee meeting party crisis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 31, 2026 | 07:31 PM

Topics:  

  • Mamata Banerjee
  • TMC
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.