सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए फडणवीस, शिंदे और सुनेत्रा पवार, काली मंदिर में किए दर्शन
Suvendu Adhikari Shapath Grahan: सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी और महाराष्ट्र के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में बंगाल में पहली बार बनी भाजपा सरकार।
- Written By: आकाश मसने
कोलकाता में काली माता मंदिर में दर्शन करते महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: एक्स@Dev_Fadnavis)
CM Devendra Fadnavis In Suvendu Adhikari Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल की राजनीति में 9 मई 2026 की तारीख अब सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई है। बंगाल के इतिहास में पहली बार भाजपा सरकार बन गई है। सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ पांच अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार भी कोलकाता पहुंची थीं।
पंद्रह वर्षों से चला आ रहा ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस का शासन आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है और भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की सत्ता की कमान पहली बार अपने हाथों में ले ली है। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए न केवल बंगाल बल्कि पूरे देश की नजरें कोलकाता के इस मशहूर मैदान पर टिकी हुई थीं। देश के कई दिग्गज नेताओं और बिजनेसमेन के साथ-साथ आम जनता इस पल का गवाह बनी।
CM फडणवीस ने काली मंदिर में दर्शन किए
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कोलकाता पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कालीघाट काली मंदिर में देवी माता के भक्तिभाव से दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं सभी के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
सम्बंधित ख़बरें
जंगलराज खत्म डबल इंजन शुरू, पश्चिम बंगाल में शपथग्रहण पर एकनाथ शिंदे ने दी बधाई
पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का आगाज, सुवेंदु अधिकारी समेत 5 मंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ
मैं सुवेंदु अधिकारी…, भाजपामय हुआ बंगाल; पहली बार बनी बीजेपी सरकार, मोदी-शाह समेत कई दिग्गज रहे मौजूद
देवेंद्र फडणवीस ने दिए जल संरक्षण तेज करने के निर्देश, एल नीनो को लेकर सरकार सतर्क
ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।। 🛕Took divine darshan at Kalighat Kali Mandir in Kolkata today, seeking blessings of Devi Mata and offered prayers for the well-being of all.
🛕कोलकाता येथील कालीघाट काली मंदिरात आज… pic.twitter.com/ZblCxZBhvg — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) May 9, 2026
यह भी पढ़ें:- मैं सुवेंदु अधिकारी…, भाजपामय हुआ बंगाल; पहली बार बनी बीजेपी सरकार, मोदी-शाह समेत कई दिग्गज रहे मौजूद
पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा 5 मंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ ली।
- खड़गपुर सदर से विधायक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली।
- भाजपा नेता आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्रा पॉल ने मंत्री पद की शपथ ली। दूसरी बार बीजेपी विधायक बनी है। बनगांव उत्तर विधानसभा सीट से विधायक बनीं।
- पश्चिम बंगाल में बनगांव उत्तर से अशोक कीर्तनीय ने मंत्री पद की शपथ ली। वे मतुआ समुदाय से आते है।
- बंगाल में बीजेपी के आदिवासी चेहरे खुदीराम टूडु ने मंत्री पद की शपथ ली। खुदीराम टूडु पेशे से सरकारी स्कूल में शिक्षक रानीबांध सीट से पहली बार विधायक बने।
- निसिथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली। कूचबिहार से पहले सांसद थे और अब वे माथाभांगा सीट से विधायक बने है। टीएमसी से की राजनीति की शुरुआत की। उन्होंने 2019 में भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया था।
