Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सेवाश्रय की सेवा यात्रा का समापन, TMC सांसद का बोले- जरूरतमंदों के लिए कभी खत्म नहीं होगी यह पहल

West Bengal: पश्चिम बंगाल में TMC के सांसद अभिषेक बनर्जी ने 75 दिनों तक चली एक अनोखी स्वास्थ्य सेवा यात्रा सेवाश्रय का निकाली, अब इसका समापन हो गया है। यह आमजन के स्वास्थ देखभाल के लिए निकाली गई एक यात्रा थी।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Apr 13, 2025 | 06:51 AM

TMC के सांसद अभिषेक बनर्जी (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में 75 दिनों तक चली एक अनोखी स्वास्थ्य सेवा यात्रा सेवाश्रय ने लाखों लोगों में उम्मीद की किरण जगाई है। डायमंड हार्बर से शुरू हुई इस पहल ने समयसीमा खत्म होने के बाद भी मानव सेवा को जारी रखने का संकल्प लिया है। सांसद अभिषेक बनर्जी द्वारा शुरू की गई इस पहल ने 12 लाख से अधिक लोगों तक मुफ्त इलाज, जांच और दवाएं पहुंचाकर स्वास्थ्य सेवा को घर-घर तक पहुंचाया। अब जबकि यह औपचारिक रूप से समाप्त हो चुकी है, लेकिन जरूरतमंदों के लिए इसका दरवाजा हमेशा खुला रहेगा।

सेवाश्रय के दौरान कई जिलों से मरीजों ने आकर चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया। इनमें दूरदराज के उत्तर 24 परगना, नदिया, दक्षिण दिनाजपुर और जलपाईगुड़ी जैसे जिले भी शामिल रहे। समापन के दिन 46 लोगों को मुफ्त श्रवण यंत्र दिए गए, जो दर्शाता है कि यह पहल केवल इलाज नहीं बल्कि आशा और आत्मसम्मान लौटाने की कोशिश रही। तीन महीने चले इस अभियान में डॉक्टरों, स्वयंसेवकों और चिकित्सा पेशेवरों ने लगातार सेवा देकर इसे एक सामाजिक आंदोलन में बदल दिया।

12 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा इलाज

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली में अमित शाह के ऑफिस के बाहर TMC नेताओं का बवाल, पुलिस ने 8 सांसदों को हिरासत में लिया- VIDEO

ED रेड से भड़कीं CM ममता बनर्जी का ऐलान…आज उतरेंगी सड़क पर, मोदी से कहा- अपने गृह मंत्री को संभालो

I-PAC पर ED रेड: ‘डेटा चोरी’ या ‘कोयला घोटाला’? रेड के बीच ममता की एंट्री से मचा हड़कंप!

कोयला घोटाले के तार से I-PAC के दफ्तर पर सियासी वार? CM के हंगामे के बाद ED ने खोला रेड का असली राज

सेवाश्रय 2 जनवरी को शुरू हुआ था और 75 दिनों में 291 नियमित शिविर और 5 मेगा शिविरों के जरिए 12.3 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा। इनमें से करीब 8.9 लाख मरीजों की जांच की गई और 11.2 लाख लोगों को मुफ्त दवाएं दी गईं। कैंपों में परामर्श से लेकर सर्जरी तक की सेवाएं दी गईं ताकि किसी को दूरी या पैसों की कमी के चलते इलाज से वंचित न रहना पड़े। TMC के सांसद अभिषेक बनर्जी के द्वारा चलाई गई इस पहल की अब समाप्ती हो चुकी है।

पश्चिम बंगाल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

सालभर सेवा की प्रतिबद्धता दोहराई गई

अभियान के अंत में यह स्पष्ट किया गया कि सेवाश्रय भले ही निर्धारित समय के लिए था, लेकिन सेवा की भावना अनवरत जारी रहेगी। यह पहल न केवल चिकित्सा सहायता तक पहुंच का साधन बनी बल्कि उस सोच को मजबूत किया जिसमें राजनीति से परे मानवता को प्राथमिकता दी गई। यह एक उदाहरण है कि सतत और समर्पित प्रयास से लोगों के जीवन में कितना गहरा बदलाव लाया जा सकता है।

देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

Sevashray seva yatra concludes tmc mp abhishek banerjee says this initiative continue for needy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 13, 2025 | 06:51 AM

Topics:  

  • Abhishek Banerjee
  • Hospitality
  • TMC
  • TMC MP Abhishek Banerjee
  • West Bangal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.