ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, सुखेंदु-सुष्मिता समेत TMC के 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल
TMC MP Controversy: राज्यसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। TMC के तीन पूर्व सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेख रॉय और प्रकाश बारिक BJP में शामिल हो गए हैं।
- Written By: दिव्या सिंह
TMC के पूर्व सांसद BJP में शामिल (सोर्स- सोशल मीडिया)
TMC Leaders Join BJP: राज्यसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तीन पूर्व सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेख रॉय और प्रकाश बारिक भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता शमिक भट्टाचार्य ने तीनों नेताओं के पार्टी में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा की।
राज्यसभा चुनाव से पहले बदले राजनीतिक समीकरण
राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि बीजेपी इन तीनों नेताओं को उनके शेष कार्यकाल के लिए राज्यसभा भेज सकती है। राज्यसभा चुनाव के लिए 14 जुलाई 2026 नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है, ऐसे में इस घटनाक्रम को चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
#WATCH कोलकाता: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और सांसद सामिक भट्टाचार्य ने कहा, “34 साल तक लेफ्ट फ्रंट का शासन रहा, उसके बाद तृणमूल कांग्रेस का शासन आया। पश्चिम बंगाल में इतने लंबे समय तक जो राजनीति चली, उसने हमारे संघीय ढांचे को नकारा और उसका विरोध किया; केंद्र के साथ सहयोग करने… pic.twitter.com/0xsXW0jkMT — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
सम्बंधित ख़बरें
जाति जनगणना पर कर्नाटक में घमासान, BJP की मांग पर कांग्रेस का पलटवार; बोली- पहले अपने राज्यों में कराएं सर्वे
कलकत्ता हाईकोर्ट से ममता बनर्जी गुट को बड़ी राहत, इस शर्त के साथ खातों से निकाल सकेंगे पैसे
मंडला में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो में प्रसव, 4 नवजातों की मौत पर उमंग सिंघार ने सरकार को कांग्रेस ने घेरा
मोगा ब्लास्ट पर रवनीत बिट्टू का बड़ा दावा: ‘चिंगारी लगाकर भाग गए, अब भुगतेगा पंजाब’, BJP-कांग्रेस ने उठाए सवाल
बंगाल में लगातार तेज हो रही राजनीतिक गतिविधियां
इसी बीच, नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) के सांसद और पूर्व टीएमसी सांसद युसूफ पठान भी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात करने नबन्ना पहुंचे। वहीं, उनके दौरे से पहले अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी ने भी मुख्यमंत्री से प्रशासनिक मुख्यालय में मुलाकात की।
इससे पहले पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रसेनजीत चटर्जी से उनके आवास पर मुलाकात की थी।
ये भी पढ़ें- कलकत्ता हाईकोर्ट से ममता बनर्जी गुट को बड़ी राहत, इस शर्त के साथ खातों से निकाल सकेंगे पैसे
बंगाल की राजनीति पर रहेगी नजर
राज्यसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने और लगातार हो रही राजनीतिक मुलाकातों ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को और गर्मा दिया है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इन घटनाक्रमों का राज्यसभा चुनाव और राज्य की राजनीतिक रणनीतियों पर क्या असर पड़ता है।
