‘मेरी सहमति के बिना जोड़ा गया नाम’, बागी गुट में शामिल होने की खबरों पर TMC सांसद ने दी सफाई
TMC MP Pratima Mondal: पश्चिम बंगाल में TMC के भीतर असंतोष और बगावत की खबरों के बीच पार्टी सांसद प्रतिमा मंडल ने बागी गुट का हिस्सा होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कई अहम खुलासे किए है।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
सांसद प्रतिमा मंडल (सोर्स- सोशल मीडिया)
TMC MP Pratima Mondal Statement: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर असंतोष और बगावत की खबरों के बीच पार्टी सांसद प्रतिमा मंडल ने कई अहम खुलासे किए हैं। टीएमसी सांसद प्रतिमा मंडल ने उन खबरों को खारिज करते हुए बताया कि वह पार्टी के भीतर बन रहे बागी गुट का हिस्सा नहीं हैं। सांसद प्रतिमा ने कहा कि उन्होंने स्वयं पार्टी सांसदों को कोलकाता में बैठक के लिए आमंत्रित किया था लेकिन कुछ सांसदों ने उन्हें दिल्ली आने के लिए कहा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरान उनसे किसी भी सांसद ने बगावत या पार्टी विरोधी गतिविधि के लिए बात नहीं की है। हालांकि जो बातें कुछ सांसदो ने कही थी उन्हें उचित नहीं लगीं, इसलिए उन्होंने दिल्ली नहीं जाने का फैसला लिया।
पार्टी को एकजुट करना चाहती है प्रतिमा
प्रतिमा मंडल ने कहा कि कई विधायक पार्टी से असंतुष्ट बताए जा रहे है इसलिए वह पार्टी को एकजुट बनाए रखने के विषय पर चर्चा करना चाहती थी। उन्होंने कहा कि मैं उस नए गुट का हिस्सा नहीं हूं, जिसकी चर्चा कुछ टीएमसी सांसदों द्वारा की जा रही है। मुझे नहीं पता कि मेरा नाम क्यों जोड़ा जा रहा है। मैंने किसी भी दस्तावेज पर साइन नहीं किए हैं। प्रतिमा मंडल ने कहा कि मेरे बारे में बहुत झूठ फैलाया जा रहा है। मैं 4 जून से कोलकाता में हूं और साल 2029 तक यहीं रहूंगी।
सम्बंधित ख़बरें
चुनाव में सफेद साड़ी और हवाई चप्पल, अब टोपी और चश्मे में दिखीं सयोनी घोष; एक महीने में ही बदला तेवर- VIDEO
क्या TMC का कांग्रेस में विलय हो जाएगा? घंटों चली बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने बताया पार्टी का फैसला
‘हां मैं बागी हूं’…मोदी की तारीफ कर ये क्या बोल गए शत्रुघ्न सिन्हा? अफवाहों पर भड़के TMC सांसद, कही ये बात
ममता बनर्जी के किले में आखिरी सेंध! कौन हैं कल्याण बनर्जी, जिन्होंने अब TMC प्रमुख को दिखाई आंख?
यह भी पढ़ें- TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के पोस्ट से बढ़ी राजनीतिक चर्चा, पीएम मोदी के बधाई पोस्ट में ममता बनर्जी को किया टैग
ममता दीदी के नेतृत्व में विपक्ष की स्थिति और मजबूत होगी
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की दिल्ली यात्रा पर प्रतिमा मंडल ने कहा कि उन्होंने सोनिया गांधी सहित विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात की थी। विपक्ष एकजुट है और केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगा। प्रतिमा मंडल ने कहा कि यदि ममता बनर्जी विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए इंडिया गठबंधन के नेतृत्व की बड़ी भूमिका निभाती हैं तो इससे विपक्ष की स्थिति और मजबूत होगी।
#WATCH | Kolkata, West Bengal | On her name reportedly included in the list of 20 rebel TMC MPs, party MP Pratima Mondal says, "This news is completely false… I am right here in Kolkata. I had an 'Estimates Committee' meeting scheduled for the 4th June at 11 AM. I caught the… pic.twitter.com/vpauWRUkpZ — ANI (@ANI) June 11, 2026
तमाम गलतियों की वजह से बंगाल में मिली हार
पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के बंगाल में हार को लेकर प्रतिमा ने कहा कि पार्टी से कुछ गलतियां जरूर हुईं। इसलिए जनता ने इस बार टीएमसी को अपना समर्थन नहीं दिया और पार्टी सत्ता में नहीं आ सकी। उन्होंने यह भी माना कि टीएमसी नेताओं ने इस बार जनता की भावनाओं को सही ढंग से नही समझा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और नेताओं को घर-घर जाकर लोगों से मिलना चाहिए था और संवाद करना चाहिए था।
सांसद प्रतिमा ने बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष और TMC से निष्कासित नेता ऋतब्रत बनर्जी के उन बयानो को सही करार दिया जिसमें ऋतब्रत ने अभिषेक बनर्जी के चार्टर्ड प्लेन से यात्रा करने पर टिप्पणी की थी। सांसद ने कहा कि यह सच है। अभिषेक इसी तरह से यात्रा करते हैं। यही कारण है कि टीएमसी इस बार राज्य में सरकार बनाने में कामयाब नहीं हो पाई।
