PM Modi Gifts Thekua: छठ महापर्व का महाप्रसाद पहुंचा यूरोप, पीएम मोदी ने स्लोवाकिया में बढ़ाया बिहार का गौरव

PM Modi Gifts Thekua: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया में बिहार के पारंपरिक 'ठेकुआ' को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। छठ महापर्व के इस प्रसाद से देश-विदेश में स्थानीय उत्पादों की मांग बढ़ेगी।
PM Modi Gifts Thekua: The grand offerings of the Chhath festival reached Europe, PM Modi enhanced Bihar's pride in Slovakia.
प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को बिहारी ठेकुआ गिफ्ट किया (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

PM Modi Gifts Thekua In Slovakia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्लोवाकिया दौरे के दौरान वहां की संसद के स्पीकर को बिहार का प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन ठेकुआ भेंट कर राज्य की सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई है। पीएम मोदी के इस कदम को 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को मजबूती देने वाला माना जा रहा है। बिहार में ठेकुआ विक्रेताओं, कारोबारियों और आम लोगों ने इसे गर्व का विषय बताते हुए उम्मीद जताई है कि इससे राज्य के पारंपरिक उत्पादों की मांग देश-विदेश में बढ़ेगी।

आपको बता दें कि खास तौर पर छठ पर्व से जुड़े इस लोकप्रिय व्यंजन को वैश्विक पहचान मिलने से छोटे कारोबारियों, महिला स्वयं सहायता समूहों और कुटीर उद्योगों को भी फायदा होने की संभावना है। लोगों का मानना है कि इससे बिहार की सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान को नई उड़ान मिलेगी।

छठ के प्रसाद को मिला वैश्विक मंच

ठेकुआ विक्रेता अनिल कुमार ठाकुर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "यह बहुत बड़ी अचीवमेंट है। हमारा बिहार का ठेकुआ वहां सर्व किया गया, यह बहुत अच्छी बात है। ठेकुआ को बहुत बड़ा महत्व मिलेगा। जैसे विदेश के लोग उसको पहचानेंगे, वैसे ही हम लोगों की भी पहचान बनेगी। अनिल ने कहा कि इस ठेकुआ का छठ पर्व पर विशेष महत्‍व है, लोग प्रसाद के रूप में इसे ग्रहण करते हैं। हालांकि, सामान्‍य दिनों में भी ठेकुआ की बिक्री होती है। यह बहुत अच्‍छी और सराहनीय पहल है। हमारे देश और प्रदेश की मिठाई की पहचान विदेशों में भी होगी।

PM मोदी ने बढ़ाया ठेकुआ का मान

ठेकुआ खरीदार शंकर शाह ने कहा, "फायदा होगा, हम लोगों का धंधा चलेगा, देश-विदेश में भी यहां से एक्सपोर्ट होगा। ठेकुआ भेजेंगे हम लोग। जैसे ब्रिटानिया बिस्कुट बेचता है, हम लोग ठेकुआ बेचेंगे। अच्छी बात है। मुझे पटना स्‍टेशन से पता चला कि इस दुकान पर शादी-विवाह में देने के लिए मिठाई मिलती है। ग्राहकों का मानना है कि प्रधानमंत्री द्वारा ठेकुआ को विदेश में भेंट किया जाना बिहार की संस्कृति और स्थानीय उत्पादों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे आने वाले समय में राज्य के पारंपरिक उत्पादों की मांग और लोकप्रियता दोनों बढ़ सकती हैं।

बिहार के स्वाद की विदेश में गूंज

ग्राहक आईआईटी प्रोफेसर डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा, "अगर देखा जाए कि जो गांव से ग्लोबल तक एक नारा है, विकसित भारत का जो नारा है, अपने देश का भी जो अमृत काल चल रहा है, तो उसमें यह अवधारणा पहले से थी कि जो मार्केटिंग में लोग पारंगत थे, तो वो अपने सामान को उस हिसाब से प्रोड्यूस करते थे और प्रोडक्ट को बेचते थे।

चाहे वो नेशनल लेवल पर जितने भी सामान हों, लेकिन लोकल, जो हमारे जितने भी सामान थे, जो वर्षों से, हजारों वर्षों से परंपरा चली आ रही थी, तो वो विलुप्त होती जा रही थी।

ठेकुआ से दुनिया तक पहुंचेगी बिहार की पहचान

उन्‍होंने इसी क्रम आगे बढ़ते हुए कहा कि उत्‍पादों के संरक्षण के लिए पीएम मोदी ने 'लोकल फॉर वोकल' की शुरुआत की है। स्‍थानीय उत्‍पादों में अभी गुणवत्‍ता है, अगर इसका प्रचार हम नहीं करेंगे तो उत्‍पाद की पहचान कैसे होगी। पीएम मोदी के द्वारा ठेकुआ देने पर उत्‍पाद का महत्‍व वैश्विक स्‍तर पर पहुंच जाता है।

इसके बाद ठेकुआ को गूगल पर सर्च शुरू होगा, कहां से आया और किस जगह का है। ऐसे में वैश्विक स्‍तर पर बिहार का महत्‍व बढ़ जाएगा। लोग इसको बनाने के तरीकों को सर्च करेंगे। लोग ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म से मंगाना शुरू कर देंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com