Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Murshidabad Violence: मुर्शिदाबाद हिंसा में पिता-पुत्र की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक चार गिरफ्तारी

पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले में पिता-पुत्र की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।

  • Written By: यतीश श्रीवास्तव
Updated On: Apr 20, 2025 | 02:16 PM

मुर्शिदाबाद हिंसा में एक और गिरफ्तारी

Follow Us
Follow Us:

कोलकाता: मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद से अभी भी वहां हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। मुर्शिदाबाद से पलायन किए लोग वहां अभी भी लौटने से डर रहे हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले में पिता-पुत्र की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों के बारे में छानबीन कर रही है।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शमशेरगंज के जाफराबाद में दो लोगों की हत्या के मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जाफराबाद के पड़ोसी गांव सुलिताला पुरबापारा निवासी जियाउल शेख के रूप में की गई है। वह 12 अप्रैल को की गई हत्या की इस वारदात के बाद से फरार था। पश्चिम बंगाल एसटीएफ और एसआईटी ने शेख को उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा स्थित उसके ठिकाने से शनिवार को गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ कई सबूत मिले

अधिकारी ने बताया कि यह व्यक्ति उन मुख्य आरोपियों में से एक है, जिन्होंने साजिश रचकर 12 अप्रैल को हरगोबिंदो दास और उसके बेटे चंदन दास के घर पर तोड़फोड़ करने और उनकी हत्या करने के लिए भीड़ को उकसाया था। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास 12 अप्रैल को अपराध स्थल पर उसकी मौजूदगी को साबित करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और उसके मोबाइल फोन संबंधी जानकारी समेत कई सबूत हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, ‘सेवाश्रय हेल्थ कैंप’ मामले में दूसरी FIR दर्ज; कई नेता बने आरोपी

पश्चिम बंगाल: TMC को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दिया इस्तीफा, बागी गुट में हुईं शामिल

‘कानून का सम्मान, जांच में करेंगे पूरा सहयोग’, पुलिस समन पर बोले विधायक हुमायूं कबीर; TMC पर लगाए आरोप

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दिया इस्तीफा

इससे पहले दो और गिरफ्तारियां हुई थीं

इससे पहले, पुलिस ने दो भाइयों कालू नादर एवं दिलदार के अलावा इंजमाम उल हक नाम के व्यक्ति को पिता-पुत्र की हत्या में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। कालू को बीरभूम जिले के मुराराई से गिरफ्तार किया गया जबकि उसके भाई दिलदार को बांग्लादेश सीमा क्षेत्र से सुती पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में पकड़ा गया। तीसरे आरोपी को जाफराबाद के पड़ोसी गांव सुरीपारा से पकड़ा गया।

पश्चिम बंगाल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुर्शिदाबाद हिंसा में 100 से अधिक एफआईआर

अधिकारी ने बताया कि हमने मुर्शिदाबाद हिंसा के मामलों में 100 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की हैं। हमने इन मामलों में अब तक 276 लोगों को गिरफ्तार किया है।  वक्फ अधिनियम में संशोधन को लेकर हालिया विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई थी।

One more accused arrested in father son murder murshidabad violence

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2025 | 02:16 PM

Topics:  

  • Latest Hindi News
  • Murshidabad Violence
  • West Bangal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.