ममता बनर्जी ने कुरान के सिद्धांतों का किया अपमान, भड़कीं भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत, रेड रोड का किया जिक्र
Complaint Filed Against Mamata Banerjee: तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज कराई गई है। BJP नेता ने उनके खिलाफ मुसलमानों के सिद्धांतो का अपमान किए जाने का आरोप लगाया है।
- Written By: प्रिया जैस
ममता बनर्जी (IANS फाइल फोटो)
Trinamool Congress Mamata Banerjee: बंगाल विधानसभा में हार के बाद अपनी सत्ता गंवा चुकी ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। राज्य भर से ममता बनर्जी पर लगभग रोजाना पुलिस स्टेशनों में शिकायतें दर्ज कराई जा रही है। अब भाजपा नेता नाजिया इलाही खान ने ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
भाजपा नेता नाजिया इलाही खान ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी विधायक जावेद अहमद खान के खिलाफ प्रगति मैदान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि ममता बनर्जी और जावेद अहमद खान ने कुरान के नियमों का उल्लंघन किया, सांप्रदायिक धमकियां दीं और नमाज अदा करने के लिए रेड रोड का दुरुपयोग किया।
नाजिया इलाही खान ने दर्ज की शिकायत
नाजिया इलाही खान की ओर से शिकायत पत्र में लिखा गया, “2012 से 2025 तक, टीएमसी पार्टी के विधायक जावेद अहमद खान ने रेड रोड पर होने वाली नमाज को एक राजनीतिक सभा में बदल दिया। उस खास मौके पर, ममता बनर्जी ने रेड रोड पर ईद की नमाज के लिए जमा हुए मुस्लिम पुरुषों की मौजूदगी में बार-बार हिंदू धर्म का अपमान किया, जो कुरान और इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ था।”
सम्बंधित ख़बरें
अवैध घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, भारत सरकार ने बांग्लादेश को सौंपी 2,680 से ज्यादा लोगों की लिस्ट, मांगा जवाब
Bihar Politics: बीजेपी प्रदेश कमिटी का ऐलान, 38 नेताओं में 14 उपाध्यक्ष, कई पूर्व विधायकों को मिली जगह
सिर्फ 10 मिनट में पार कर ली सरहद! घुसपैठियों ने खुद खोली पोल, बताया कैसे भारत में बनाई अवैध पहचान
CM बनने के लिए लगती है बोली! कर्नाटक के सियासी बवाल के बीच BJP ने कांग्रेस को घेरा, बताया ‘टेंडरिंग मॉडल’
शिकायत पत्र में लिखा गया, “ममता बनर्जी के नफरत भरे भाषण, जावेद अहमद खान की उकसाने वाली हरकतें, और मुस्लिम खिलाफत कमेटी की इस्लाम और कुरान विरोधी गतिविधियों के कारण, पूरे पश्चिम बंगाल में सभी मुसलमानों का नाम बदनाम हुआ है; उनकी ओर से इस्लाम को भी बदनाम किया गया है। मैं इस बात से बहुत आहत हूं, क्योंकि मैं खुद एक इस्लाम का पालन करने वाली मुसलमान हूं।”
यह भी पढ़ें – राबड़ी देवी खाली करेंगी सरकारी बंगला! सामने आई बड़ी वजह, इस मंत्री की एंट्री होने से सियासी हलचल तेज
ममता ने मुसलमानों को हिंदूओं के खिलाफ उकसाया
शिकायत पत्र में आगे कहा गया, “हर बार ममता बनर्जी ने ईद की नमाज के दौरान उसी रेड रोड स्थल से मुसलमानों को हिंदुओं के खिलाफ उकसाया है।”
बता दें कि इस बार बकरीद के मौके पर रेड रोड पर नमाज अदा नहीं की गई है। पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश था कि सड़क पर नमाज अदा नहीं की जाएगी। इस वर्ष रेड रोड की जगह पहली बार बकरीद की सामूहिक नमाज कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में पढ़ी गई। जबकि इससे पहले टीएमसी सरकार के वक्त रेड रोड पर नमाज अदा की जाती थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
