‘पीएम हमें चोर कहेंगे, नहीं थी उम्मीद’, ममता बोलीं- जितना उनकी कुर्सी सम्मान; उतना ही मेरी…
West Bengal: बर्धमान में आयोजित सरकारी कार्यक्रम से ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हमें चोर कहेंगे ऐसी उम्मीद नहीं थी। यह राज्य के लोगों का अपमान है।
- Written By: Saurabh Pal
ममता बनर्जी, पीएम मोदी (फोटो-सोशल मीडिया)
West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीएम ममता बनर्जी ने नसीहत दी है। उन्होंने मंगलवार को पूर्व के बर्धमान जिले के बर्धमान शहर में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में कहा कि उन्हें हमें चोर नहीं कहना चाहिए था। जितना मैं उनकी कुर्सी का सम्मान करती हूं। उतना ही उन्हें मेरी कुर्सी का सम्मान करना चाहिए। ममता बनर्जी पीएम मोदी द्वारा टीएमसी सरकार पर कोलकाता की रैली में किए गए हमलों का जवाब दे रहीं थीं।
इतना ही नहीं ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री से ऐसी उम्मीद नहीं थी कि वे उनकी कुर्सी का अनादर करते हुए राज्य के लोगों को चोर बताकर पूरे प्रदेश का अपमान करेंगे। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल के हिस्से का फंड भी रोकने का आरोप लगाया।
बर्धमान से पीएम मोदी पर ममता का काउंटर अटैक
बर्धमान शहर में सरकार द्वारा एक सामाजिक कल्याण की योजनाओं का लाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वयं शामिल हुईं। साथ ही उन्होंने अपने हाथ से लाभार्थियों को लाभ वितरित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर पंश्चिम बंगाल की उपेक्षा और अनादर करने का आरोप लगाया। सीएम बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य के हिस्से का फंड रोक लिया है। इससे राज्य के खजाने पर भारी बोझ पड़ा है। इतना ही नहीं अब राज्य के लोगों को चोर कहकर अपमान कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
‘भाजपा शासित राज्यों पर बंद की आंखें’
इसके आगे सीएम ने कहा कि सच तो यह है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार की कथित डबल इंजन वाली भाजपा सरकारों के कामकाज पर आंखे बंद कर ली हैं, जहां भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब राज्य में चुनाव आता है तो मोदी जी प्रवासी पक्षी की तरह पश्चिम बंगाल आते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि राज्य सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए केंद्रीय धन के उपयोग की जानकारी के लिए पूछे गए सभी सवाओं के जवाब दे दिये हैं।
ये भी पढ़ें-न मांग पूरी करना आसान…न करने देंगे प्रस्थान, मोदी और NDA लिए ‘गुड़ भरी हंसिया’ बने चिराग पासवान!
टीएम भ्रष्टाचार का पर्यायः पीएम मोदी
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को पश्चिम बंगाल गए थे। कोलकाता में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने पश्चिम बंगाल की सरकार तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा था कि बंगाल की टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अपराध का पर्याय है। केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया धन आम जनता तक नहीं पहुंचता। तृणमूल के लोग उसे खा जाते हैं।
ओ दीदी-दीदी पर हुआ था बवाल
गौरतलब है कि चुनावी मौसम में भाजपा और टीएमसी नेताओं की जुबानी जंग कार्यकर्ताओं तक पहुंच जाती है। यह जुबानी जंग चुनाव आते-आते असली जंग का रूप धारण कर लेती है। पिछले विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी “दीदी ओ दीदी, अरे ओ दीदी” कह कर हमला बोला था, जिसके बाद उनके बयान की पूरे देश में आलोचना हुई थी।
