- Hindi News »
- West Bengal »
- Mamata Banerjee Moves Calcutta High Court Challenges Bhabanipur Assembly Election Result
Bhabanipur Assembly Election Result: हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं ममता, कोलकाता हाईकोर्ट में दायर की याचिका
- Written By: दिव्या सिंह
Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर की हार को कोलकाता हाईकोर्ट में चुनौती दी है। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर थी।

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( सोर्स- सोशल मीडिया)
Mamata Banerjee on Bhabanipur Assembly Election Result: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम को लेकर कानूनी लड़ाई शुरू कर दी है। मंगलवार दोपहर वह अचानक कोलकाता हाईकोर्ट पहुंचीं और चुनाव नतीजों को चुनौती देते हुए याचिका दायर की। इस दौरान उनके साथ तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, डोला सेन तथा कल्याण बनर्जी भी मौजूद रहे।
भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी और भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला हुआ था। चुनाव परिणाम में शुभेंदु अधिकारी ने 15,104 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी, जबकि ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा था। यह मुकाबला राज्य की सबसे चर्चित चुनावी लड़ाइयों में से एक माना गया।
चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कई बिंदुओं पर उठाए सवाल
कोलकाता हाईकोर्ट में दायर याचिका में चुनाव प्रक्रिया और मतगणना से जुड़े कई बिंदुओं पर सवाल उठाए गए हैं। हालांकि याचिका की विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि उन्हें चुनावी प्रक्रिया में हुई कथित गड़बड़ियों पर न्यायपालिका से निष्पक्ष सुनवाई की उम्मीद है। ममता बनर्जी के इस कदम से पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें हाईकोर्ट की सुनवाई और उसके आगामी फैसले पर टिकी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Train Viral Video: ट्रेन वायरल वीडियो पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, रेलवे ने खारिज किया दावा
Navabharat Nishanebaaz: राजनीति में चूहे-बिल्ली का खेल, क्या विपक्ष में हो पाएगा मेल?
TMC के बागी सांसदों के पार्टी में शामिल होने की नहीं थी खबर, NCPI नेता के दावे से मची खलबली
लेफ्ट फ्रंट को हटा अपनी सरकार बनाना चाह रही है कांग्रेसः निरुपम ने कहा INDI गठबंधन के भीतर चल रहा है मतभेद
शुभेंदु अधिकारी ने दी थी करारी शिकस्त
बता दें कि, हाल में भवानीपुर में संपन्न चुनाव में ममता को मुख्यमंत्री रहते अपने घर की सीट और राजनीतिक गढ़ रहे कोलकाता के भवानीपुर में वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से 15,105 वोटों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। शुभेंदु उस दौरान विपक्ष के नेता थे। इससे पहले 2021 के पिछले विधानसभा चुनाव में शुभेंदु ने अपने गृह जिले पूर्व मेदिनीपुर की परंपरागत नंदीग्राम सीट से भी ममता को करीबी मुकाबले में 1,956 वोटों से हरा दिया था।
ये भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, दर्ज हुई एक नई एफआईआर; जानें क्या है मामला
ममता बनर्जी ने 2021 में हार के बाद नंदीग्राम के चुनाव परिणाम को भी कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। हालांकि यह मामला अभी भी अदालत में लंबित है।
Mamata banerjee moves calcutta high court challenges bhabanipur assembly election result
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bhabanipur Assembly Election Result: हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं ममता, कोलकाता हाईकोर्ट में दायर की याचिका
Jun 16, 2026 | 03:24 PMभीमाशंकर मंदिर के कपाट 5 महीने बाद खुले; बिना ऑनलाइन पास के 800 श्रद्धालुओं को लौटना पड़ा
Jun 16, 2026 | 03:19 PM1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का दावा, चंद्रपुर में नहीं पहुंची एम्बुलेंस, घर में हुए प्रसव के बाद महिला की मौत
Jun 16, 2026 | 03:19 PMनागपुर की राजनीति में बड़ा बदलाव, उद्धव गुट से शिंदे सेना में गए नितिन तिवारी, समर्थक भी साथ
Jun 16, 2026 | 03:14 PMMP: चयनित संगीत शिक्षकों को बड़ी राहत, DPI ने जारी की पात्र-अपात्र सूची, 18 जून से भर सकेंगे स्कूल विकल्प
Jun 16, 2026 | 03:10 PMराम मंदिर के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि में चढ़ावे की चोरी! फलाहारी महाराज ने खून से लिखा CBI जांच के लिए पत्र
Jun 16, 2026 | 03:04 PMखंडवा में 35 किलोमीटर का परेशान कर देने वाला सफर, गढ्ढों में तब्दील हुई सड़क; NSUI ने CM के नाम सौंपा ज्ञापन
Jun 16, 2026 | 03:02 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM














