मर जाऊंगी पर…ममता बनर्जी के धरने को लेकर बवाल, कोलकाता पुलिस ने नहीं दी परमिशन, बोली- वहीं करूंगी प्रदर्शन
TMC Protest in Kolkata: पुलिस अनुमति न मिलने के बावजूद ममता बनर्जी ने कोलकाता में धरना देने का ऐलान किया। उन्होंने भाजपा पर टीएमसी विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया और गिरफ्तारी देने की भी बात कही।
- Written By: अक्षय साहू
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mamata Banerjee Protest in Kolkata: पश्चिम बंगाल में इन दिनों सियासी पारा चढ़ा हुआ है। अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने आ गई हैं। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने अभिषेक पर हुए हमले के विरोध में आज कोलकाता में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। लेकिन पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
कोलकाता पुलिस के इस फैसले से ममता बनर्जी बेहद नाराज हैं। उन्होंने कहा कि सड़क पर प्रदर्शन करना उनका हक है और वो वहीं प्रदर्शन करेंगी। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि, आम लोग और छोटे व्यापारी भय में जी रहे हैं, वहीं रेहड़ी-पटरी वालों को बिना कोई उचित पुनर्वास योजना के बिना हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा, पुलिस की ओर से हमें प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है, लेकिन फिर भी हम इसे आगे बढ़ाएंगे।
TMC विधायकों को तोड़ने की हो रही कोशिश
TMC प्रमुख ने सत्तारूढ़ भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वो पार्टी के विधायकों को तोड़कर अपने पाले में लाने कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी इसके लिए भारी धन-बल का प्रयोग कर रही है। हालांकि ममता बनर्जी ने कहा कि, जो नेता निजी स्वार्थ के लिए पार्टी छोड़कर जा रहे हैं उनके जाने से संगठन का पुनर्निर्माण करने में ममद मिलेगी और TMC इस संकट के समय से मजबूत होकर उभरेगी।
सम्बंधित ख़बरें
जरूरत पड़ी तो दिल्ली जाऊंगी… ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं TMC प्रमुख
अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से झटका, इलाज के लिए विदेश यात्रा पर रोक; सरकारी अस्पताल में जांच कराने की सलाह
कलकत्ता हाईकोर्ट से ममता को झटका, TMC के 3 बैंक खातों पर रोक बरकरार, ED की कार्रवाई पर नहीं मिली अंतरिम राहत
पश्चिम बंगाल में अब ‘बांग्ला’ ही होगी सरकार की भाषा! 1 सितंबर से बदल जाएंगे सारे नियम, ऐतिहासिक फैसला!
ममता बनर्जी ने कहा, लोगों में भय का माहौल है और वो चिंतित हैं। कोलकाता और बंगाल अशिक्षित लोगों को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से अब तक तृणमूल के 12 कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है और हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया है। नई सरकार बनने के बाद से सौकड़ों लोग अपना घर-बार छोड़कर जाने को मजबूर हो गए हैं।
मर जाउंगी पर धरना वहीं दूगी: ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने आज होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि, सरकार लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन में व्यवधान डालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि, पुलिस ने रेहड़ी-पटरी वालों को हटाया। टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले किए गए। NEET परीक्षाओं में अनियमितताएं हुईं। पार्टी इन सभी मुद्दों को लेकर 2 जून को रानी रासमणि रोड पर धरना देने जा रही हैं। पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, चाहे कुछ भी हो जाए वह धरना जरूर देंगी।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना स्थापना दिवस पर उमड़ा नेताओं का प्यार, अमित शाह से लेकर कांग्रेस तक ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
ममता बनर्जी ने कहा कि अनुमति न मिलने के बावजूद प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उन्हें निर्धारित स्थान पर धरना देने की इजाजत नहीं दी गई, तो जहां भी प्रशासन उन्हें रोकेगा, वहीं धरने पर बैठ जाएंगी। ममता ने कहा कि वह गिरफ्तारी देने के लिए भी तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर धरना देने के लिए दिल्ली तक जाएंगी।
