‘स्ट्रीट फाइटर’ के अवतार में दिखीं ममता बनर्जी, BJP ने कसा तंज, बोली- अब ड्रोन शॉट दिखाने की हिम्मत नहीं
BJP Trolled Mamata Banerjee Protest: सत्ता गंवाने, पार्टी में टूट और कानूनी जांच के संकट के बीच ममता बनर्जी फिर सड़क पर उतर गई हैं। धर्मतला में हॉकरों के प्रदर्शन पर भाजपा ने फ्लॉप शो बताया।
- Written By: अमन मौर्या
धर्मतला में हॉकरों के प्रदर्शन में शामिल हुईं ममता बनर्जी (फोटो सोर्स- @AITCofficial)
Mamata Banerjee Hawkers Rally Dharmatala: पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को एक बार फिर सड़कों पर स्ट्रीट फाइटर वाले अवतार में नजर आईं। पार्टी में टूट और लगातार पुराने मामलों में कानूनी जांच के बीच ममता धरमतला में हॉकरों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई। हॉकरों का यह प्रदर्शन अवैध बेदखली के खिलाफ था। विरोध प्रदर्शन के समर्थन में टीएमसी भी सड़कों पर उतरी। इसकी जानकारी टीएमसी के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर साझा की गई।
नागरिकों की अनदेखी कर रही बेरहम सरकार: TMC
पार्टी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इस प्रदर्शन को साझा करते हुए लिखा, हमारी चेयरपर्सन ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर, पूरे बंगाल में हॉकरों को गैर-कानूनी, अन्यायपूर्ण और बेहद अमानवीय तरीके से हटाए जाने के खिलाफ एक शांतिपूर्ण विरोध मार्च का नेतृत्व किया।
Our Hon’ble Chairperson @MamataOfficial, alongside party leaders and dedicated workers, led a peaceful protest march against the illegal, unjust and deeply inhumane eviction of hawkers across #Bengal. The people of Bengal have always come first.
Their dignity, livelihoods and… pic.twitter.com/WNg0HvS1MT — All India Trinamool Congress (@AITCofficial) June 17, 2026
सम्बंधित ख़बरें
‘या तो सपने देखने नहीं दिए, या तोड़ दिए’, कोटा में छात्र संवाद में राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा आरोप
Jahangir Khan: टीएमसी नेता की पत्नी ने रची थी ‘जेल ब्रेक’ की साजिश! फालता थाना घेराव मामले में FIR दर्ज
‘बार-बार कंधे और कमर छू रहे थे…’, मेसी ने खोली पूर्व मंत्री की पोल, सुरक्षा चूक के लिए बताया जिम्मेदार
भीड़ नहीं, हमें ईमानदारी चाहिए… के. अन्नामलाई ने बताया विजन, जुलाई में नई सियासी पारी का करेंगे ऐलान
पार्टी ने लिखा, बंगाल के लोग हमेशा सबसे पहले रहे हैं। उनके सम्मान, आजीविका और अधिकारों की रक्षा अटूट संकल्प के साथ की जाएगी, और इस लड़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सिर्फ सत्ता के लालच और आम नागरिकों की पूरी तरह अनदेखी करने वाली बेरहम भाजपा सरकार जल्द ही अपनी ही जन-विरोधी नीतियों के बोझ तले गिर जाएगी।
ये भी पढ़ें- ‘बार-बार कंधे और कमर छू रहे थे…’, मेसी ने खोली पूर्व मंत्री की पोल, सुरक्षा चूक के लिए बताया जिम्मेदार
BJP ने बताया फ्लॉप शो
ममता के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर भाजपा तंज कसा है। बंगाल भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में लिखा, एक समय था जब TMC ममता बनर्जी के विरोध मार्च में जुटी भारी भीड़ दिखाने के लिए गर्व से ड्रोन शॉट्स शेयर करती थी। भाजपा ने लिखा कि आज उन्हें क्लोज-अप शॉट्स पर निर्भर रहना पड़ रहा है। वह भी न्यू मार्केट के पास धर्मतला में, जो TMC के वोट बैंक वाले अवैध हॉकरों का अड्डा रहा है, फिर भी ममता की रैली बुरी तरह फ्लॉप रही।
