-
शुक्र, 31 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- West Bengal »
- Split In Tmc West Bengal Mamata And Abhishek Burden Rajiv Ranjan Makes Bold Claim
बंगाल में TMC का विभाजन तय! ममता और अभिषेक बने बोझ, सांसदों की टूट पर राजीव रंजन का बड़ा दावा
- Written By: प्रिया जैस
Rajiv Ranjan on TMC Split: पश्चिम बंगाल में जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन का बड़ा बयान सामने आया है। इस बयान में उन्होंने टीएमसी के विभाजन पर मुहर लगाई है।

राजीव रंजन (IANS फाइल फोटो)
Rajiv Ranjan on West Bengal Politics: जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने दावा कर दिया है कि टीएमसी का विभाजन अब तय है। साथ ही उन्होंने ने दिल्ली में टीएमसी के बागी विधायकों की बैठक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे और पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों द्वारा ट्रेन में तोड़फोड़ को लेकर प्रतिक्रिया दी। बंगाल में बागी सांसद, बिहार में पाटलिपुत्र स्टेशन पर हमले की खबरों ने तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।
दिल्ली में टीएमसी के बागी सांसदों की बैठक पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, ” बंगाल में टीएमसी नेतृत्व के खिलाफ जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अब ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी दोनों को टीएमसी पर बोझ के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में दोनों एक-दूसरे से दूरी बनाने की होड़ में हैं, यही वजह है कि पहले कई विधायक अलग हुए और अब सांसदों के बीच टूट हो रही है।”
ये तो होना ही थी – राजीव रंजन
इस दौरान ममता बनर्जी टीएमसी संगठन में बड़े बदलाव कर रही है। इस पर राजीव रंजन ने कहा, “ये तो होना ही था। जिस तरह टीएमसी को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी और उदासीनता है। इससे लगता है कि ममता बनर्जी को पार्टी बचा पाना और संभाल पाना बहुत मुश्किल है।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar By Election: बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव संपन्न; 34.30% मतदान 3 अगस्त को होगी वोटो की गिनती
Bankipur Bypoll: नितिन नबीन की विरासत नहीं बचा पाए नीरज सिन्हा! BJP की बढ़ी टेंशन, Exit Poll ने उड़ाया होश
JP नड्डा के साथ लंच करते दिखे TMC नेता, BJP से नजदीकियों पर सौगत रॉय ने तोड़ी चुप्पी; बताई पूरी सच्चाई
बांकीपुर में वोटिंग के दौरान किदवईपुरी में अचानक क्या हुआ? पोलिंग बूथ के बाहर भिड़े BJP और जन सुराज के समर्थक
राजीव रंजन ने पीएम नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे पर कहा, “इस दौरे के दौरान कई द्विपक्षी समझौते होने की संभावनाएं हैं। भारत और फ्रांस के बीच व्यवसायिक रणनीतिक और सामरिक साझेदारी का लंबा समृद्ध इतिहास रहा है। आज इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बैठक भारत और फ्रांस दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।”
पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर पथराव और अफरा-तफरी पर जेडीयू प्रवक्ता ने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि छात्रों को विपक्ष की उकसावे वाली हरकतों का शिकार नहीं होना चाहिए। वे भारत का भविष्य हैं और उन्हें शांत और अनुशासित रहना चाहिए। हाल के दिनों में छात्र पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी पर ध्यान देने के बजाय बार-बार ऐसी गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। यह उनके भविष्य के लिए अच्छा नहीं है।”
यह भी पढ़ें – ममता दीदी को अब तक का सबसे बड़ा झटका! सुदीप बंदोपाध्याय हुए बागी तो भड़के कल्याण बनर्जी, कहा- चले गए तो चले गए
वैश्विक शांति के लिए जी-7 समिट महत्वपूर्ण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड से होगी। इसको लेकर राजीव रंजन ने कहा, “जी-7 समिट में प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप की मुलाकात संभव है। वैश्विक शांति के लिए जी-7 समिट काफी महत्वपूर्ण है।”
जनता दल यूनाइटेड की बैठक को लेकर राजीव रंजन ने कहा, “संगठन के तौर पर यह अहम बैठक होगी। भविष्य में पार्टी की भूमिका और संगठन को देश के अलग-अलग हिस्सों में मजबूती प्रदान करने और बिहार के एक करोड़ सदस्यों को जिम्मेदारी दी जाएगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Split in tmc west bengal mamata and abhishek burden rajiv ranjan makes bold claim
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
धमकी दी है तो नाम भी बताओ, CJP प्रमुख अभिजीत दीपके के आरोपों पर मंत्री बावनकुले ने मांगे सबूत
Jul 31, 2026 | 07:54 AMCWG 2026: भारत की सीमा कालिरामना ने रचा कमाल, डिस्कस थ्रो में जीता कांस्य पदक; निधि रानी चौथे स्थान पर रहीं
Jul 31, 2026 | 07:50 AMDU में दाखिले का आखिरी मौका! मिड-एंट्री राउंड के लिए 3 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, देखें पूरा शेड्यूल
Jul 31, 2026 | 07:49 AMJana Nayagan: 8 दिनों बाद भी फैंस पर छाया जन नायकन का खुमार, 153 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर है बरकरार
Jul 31, 2026 | 07:47 AMमूसलाधार बारिश में भी धधक रही वेकोलि की खदान! उमरेड की दिनेश माइंस में 10 दिनों से लगी है आग
Jul 31, 2026 | 07:45 AMपाकिस्तान में खदान में धमाके से 7 की मौत, खैबर पख्तूनख्वा में हमले में 11 पुलिसवालों की मौत
Jul 31, 2026 | 07:41 AMइंदौर ने फिर बनाया विश्व रिकॉर्ड, 5.46 लाख सेग्रीगेशन सेल्फी से रचा इतिहास
Jul 31, 2026 | 07:39 AMवीडियो गैलरी

अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM
8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PM
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:33 PM
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:19 PM
तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM
डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM














