हेलमेट नहीं होता तो जान चली जाती, जरूरत नहीं थी तो ICU में क्यों रखा? हमले के बाद फूट पड़ा दीदी का गुस्सा
Mamata Banerjee Attack on Abhishek: बंगाल के सोनपुर में अभिषेक बनर्जी पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले के बाद ममता बनर्जी का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को भी सवालों के घेरे में लिया।
- Written By: प्रिया जैस
अभिषेक बनर्जी और ममता बनर्जी (सौजन्य-IANS)
Mamata Banerjee Hospital Controversy: पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को हुए हमले में उन्हें गहरी चोटें आई है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने कल TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ हुई घटना के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभिषेक बनर्जी पर हमला होने के बाद बंगाल की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है।
अभिषेक बनर्जी को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद तुरंत डिस्चार्ज कर दिया गया। इस पर ममता बनर्जी भड़क गई और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। ममता बनर्जी ने कहा कि अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले से गहरा दुख हुआ। उन्होंने सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल उठाए। ममता बनर्जी ने अस्पताल प्रशासन को सवालों को घेरे में लिया। डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट आने के बाद कहा कि अभिषेक को मामूल चोटें आई हैं। इस पर वे भड़क गई।
ममता बनर्जी ने लगाए आरोप
उन्होंने पूछा कि अगर अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं थी, तो उसे आईसीयू में क्यों ले जाया गया। अभिषेक को लगभग 2 घंटे तक ऑब्जरवेशन में क्यों रखा गया। अस्पताल ने मेडिकल जांच और स्कैन करने के लिए क्यों कहा?
सम्बंधित ख़बरें
मुर्शिदाबाद में दर्दनाक हादसा! ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, चकनाचूर हुई वैन
21 जुलाई से पहले जहां जाना है, फैसला कर लें…कोयल मल्लिक को दीदी ने दी खुली छूट, बताया- ईमेल से मिली थी सूचना
अभी हारी नहीं हूं…जब तक आपका अंत न देख लूं, जिंदा रहूंगी मैं; BJP के खिलाफ ममता बनर्जी ने फिर भरीं हुंकार
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा; भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
ममता बनर्जी ने बताया कि लगभग 8.15 बजे से लेकर 11 बजे तक अभिषेक बनर्जी को निगरानी में रखा गया था, उसके बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। शुरुआती दौर में डॉक्टरों ने उनके इलाज को जरूरी समझा। इसमें किसी बाहरी प्राधिकरण को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए था। ममता बनर्जी के मानना है कि किसी बाहरी इंसान के कहने पर अभिषेक का इलाज नहीं किया जा रहा है।
बंगाल में BJP सत्ता में आते ही अपने गुंडों को सड़क पे उतारकर लाठी डंडे , पत्थर चलवाना शुरू कर दिया ,#अभिषेक_बनर्जी को आज जान से मारने की पूरी कोशिश किया गया ,लेकिन BJP के गुंडे नाकाम रहे ,
बंगाल वासियों खुश रहो ,BJP अब सबका भला करेगा ।#AbhishekBanerjee pic.twitter.com/ubneJsHGjS — Rakesh Baroha (@RBaroha2000) May 30, 2026
अभिषेक बनर्जी के शरीर में चोटों के निशान
ममता बनर्जी ने बताया कि डॉक्टरों ने जांच के दौरान अभिषेक के शरीर पर कई चोटें पाई गई। डॉक्टरों के अनुसार, अभिषेक के चेहरे, पीठ, छाती और गर्दन पर कई कुंद चोटें (ब्लंट इंजरी) लगी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि फ्रैक्चर की संभावना और इंटरनल ब्लीडिंग की संभावना के लिए एक्स-रे करने की भी सलाह दी गई थी।
ममता बनर्जी ने दावा किया कि अगर उनके सिर पर हेलमेट नहीं होता, तो परिणाम और भयंकर हो सकते थे। पत्थरबाजी के कारण अभिषेक की छाती और पसली में चोटें आईं है। अगर हेलमेट न होता तो उसकी जान भी जा सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टरों पर इलाज को लेकर दबाव बनाया जा रहा हैं।
