कोलकाता में हमले से मचा हड़कंप, CPI-M कार्यालयों में तोड़फोड़; पूर्व TMC विधायक ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

Kolkata Jadavpur Violence: कोलकाता के जादवपुर में अज्ञात हमलावरों ने CPI(M) के कई दफ्तरों और TMC के पूर्व विधायक के दफ्तर में तोड़फोड़ की। घटना के बाद दोनों दलों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।
Debabrata Majumdar
देबराब्रता मजूमदार के घर और दफ्तर में भी तोड़फोड़ सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

TMC Debabrata Majumdar Office Attack: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के जादवपुर इलाके में रविवार को हिंसा और तोड़फोड़ की घटना से राजनीतिक माहौल गरमा गया। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने CPI(M) के कई पार्टी कार्यालयों पर हमला कर झंडे फाड़ दिए, पूर्व विधायक देबराब्रता मजूमदार के घर और दफ्तर में भी तोड़फोड़ की गई।

परिवार ने मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद CPI(M) और TMC दोनों ने पुलिस की कार्रवाई में देरी पर सवाल उठाए हैं, जबकि भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर पार्टी की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

KMC के पूर्व विधायक के घर में तोड़फोट

कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (केएमसी) इलाके के छह वार्डों में सीपीआई-एम के दफ्तरों को निशाना बनाया गया। आरोप है कि इन हमलों के दौरान पार्टी का झंडा उतारकर जमीन पर फेंक दिया गया।

वार्ड नंबर 96 के लंबे समय से केएमसी पार्षद और पूर्व विधायक मजूमदार के घर और दफ्तर पर भी हमला किया गया और उनके परिवार के कुछ सदस्यों से मारपीट की गई। अभी यह साफ नहीं है कि इस घटना में कौन-कौन शामिल था।

6 वार्डों में CPI(M) कार्यालयों में तोड़फोड़

सीपीआई(एम) के एक नेता के अनुसार, वार्ड संख्या 96, 99, 101, 102, 105 और 106 में पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई। बताया जा रहा है कि इनमें सबसे अधिक तनाव वार्ड संख्या 96 में था।

जहां पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक के आवास और पार्टी कार्यालय के सामने स्थिति काफी तनावपूर्ण रही। इसके अलावा, इस वार्ड में स्थापित सीपीआई(एम) के शहीद स्मारक (मार्टियर्स अल्टर) को भी निशाना बनाकर हमला किया गया।

पूर्व विधायक के परिवार से मारपीट का आरोप

आरोप है कि बदमाशों ने तृणमूल के पूर्व विधायक के बड़े भाई को धमकाया और उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इस हमले के बाद मजूमदार के परिवार ने कहा, "हमने बार-बार पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस एक घंटे बाद आई।"

इसके अलावा, वार्ड नंबर 101 और वार्ड नंबर 105 में भी अशांति फैल गई। आरोप है कि वहां भी मारपीट हुई। तृणमूल के पूर्व पार्षद तरुण मंडल के दफ्तर में भी तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। आरोप है कि यह बाइक गैंग न सिर्फ जादवपुर इलाके में, बल्कि दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर में भी उपद्रव मचा रहा है।

Debabrata Majumdar
ममता बनर्जी को दोहरा झटका, पहले TMC का नाम-सिंबल गया, अब नंदीग्राम सीट से उम्मीदवार संचिता डे ने नाम लिया वापस

पुलिस की देरी पर दोनों दलों ने उठाए सवाल

इस घटना के बाद सीपीआई-एम और तृणमूल दोनों ने ही पूरी घटना में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। भाजपा पर भी आरोप लगाए गए हैं, लेकिन पार्टी ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

भाजपा पर लगाए आरोप

मजूमदार ने कहा, "कम से कम 100 लोग आए और घर में तोड़फोड़ की। उन्होंने मेरे बड़े भाई को अपशब्द कहे। उन्हें धक्का दिया। उन्होंने मुझे भी अपशब्द कहे। मैंने अपने पूरे राजनीतिक करियर में ऐसा कुछ कभी नहीं देखा।

वे सभी भाजपा समर्थक हैं।"एक सीपीआई एम कार्यकर्ता ने कहा, उन्होंने पार्टी के झंडे फाड़ दिए। उन्होंने हमें अपशब्द कहे। वे हमसे यहां न आने के लिए कह रहे हैं। वे सभी भाजपा के हैं। वे पहले तृणमूल के साथ थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com