बैकफुट पर आए अभिषेक बनर्जी, 17 अवैध निर्माण नोटिस मामले पर बदले तेवर, कोलकाता नगर निगम से मांगा समय
Abhishek Banerjee KMC Notice: कोलकाता नगर निगम द्वारा अभिषेक बनर्जी की 17 संपत्तियों को अवैध निर्माण का नोटिस जारी किए जाने के बाद टीएमसी सांसद ने जवाब के लिए मांगा अतिरिक्त समय है।
- Written By: अमन मौर्या
टीेएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Kolkata Municipal Corporation Illegal Construction: कोलकाता नगर निगम की ओर से तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी को अवैध निर्माणों के संबंध में नोटिस जारी किया गया था। जानकारी के अनुसार, अभिषेक बनर्जी ने अवैध निर्माणों के संबंध में कोलकाता नगर निगम को पत्र लिखकर नोटिस का जवाब देने के लिए समय मांगा है। बंगाल में सरकार बदलने के बाद से ही मुख्यमंत्री सुवेंदु लगातार एक्शन मोड में हैं।
हाल ही में कोलकाता में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुल्डोजर कार्रवाई भी की गई थी। इस दौरान हिंसा भी देखने को मिली थी। कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों ने अभिषेक बनर्जी की कई प्रॉपर्टीज के खिलाफ जांच शुरू की है। केएमसी की ओर से अधिनियम 1980 की धारा 400(1) के तहत अभिषेक के 17 प्रॉपर्टीज को नोटिस जारी किए गए थे।
जारी की गई नोटिस
केएमसी द्वारा नोटिस की प्रति ऐसी प्रॉपर्टीज की दीवारों पर चिपका दी गई है। डायमंड हार्बर के सांसद के दो आवास, 188ए हरीश मुखर्जी रोड और दूसरा पास ही 121 कालीघाट रोड पर है और दोनों केएमसी की जांच के दायरे में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
विकसित गांव से ही बनेगा विकसित भारत, नवभारत कॉन्क्लेव में बोले शिवराज सिंह चौहान, बताया सरकार का संकल्प
नवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी बोले- अगले 1000 वर्षों का भविष्य तय करेगा भारत
काशी में बदल रही तस्वीर! दालमंडी चौड़ीकरण से खत्म होगा जाम, विश्वनाथ धाम तक आसान सफर
‘लीप्स एंड बाउंड्स’ की भी होगी जांच
कोलकाता में हरीश मुखर्जी रोड स्थित प्रॉपर्टी के मामले में ‘लीप्स एंड बाउंड्स प्राइवेट लिमिटेड‘ नामक एक कॉर्पोरेट संस्था को नोटिस जारी किया गया है। आरोप है कि इसका स्वामित्व कथित तौर पर बनर्जी परिवार के पास है। इसी प्रकार कालीघाट रोड स्थित प्रॉपर्टी के मामले में भी नोटिस अभिषेक की मां लता बनर्जी को जारी किया गया है। दोनों प्रॉपर्टी कोलकाता में ही स्थित हैं। ये पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के काफी करीब हैं।
ये भी पढ़े- खुद को मुस्लिम लीग समझती है कांग्रेस… राहुल गांधी के ‘मुस्लिम’ वाले बयान पर शाहनवाज हुसैन का तीखा हमला
ममता बनर्जी ने किया था बचाव
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की सरकार के दौरान प्रमुख विपक्षी दल सीपीआई (एम), कांग्रेस और भाजपा ने इस मुद्दे पर सरकार को लगातार घेरा। उनका आरोप था कि बनर्जी परिवार के विभिन्न सदस्यों के नाम पर कई प्रॉपर्टी पंजीकृत हैं। हालांकि तत्कालीन सीएम ममता बनर्जी ने विपक्ष द्वारा लगाए गए इन आरोपों को कीचड़ उछालने की एक कवायद बताकर सिरे से खारिज कर दिया था।
नगर निगम द्वारा टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी को नोटिस भेजे जाने पर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कोलकाता के पार्टी पार्षदों की बैठक बुलाई थी, लेकिन इस बैठक में पार्टी के 136 पार्षदों में से काफी कम संख्या में ही पार्षद पहुंचे थे। इस पर काफी सवाल उठे।
