TCM नेता के इशारे पर हुई थी मुर्शिदाबाद हिंसा, BJP ने ममता बनर्जी को बताया धब्बा

मुर्शिदाबाद हिंसा पर एसआईटी की रिपोर्ट बाहर आने के बाद बीजेपी ने टीएमसी पर हमला बोला है। भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने सीएम ममता बनर्जी को हिंदू विरोधी बताया। उन्होंने दावा किया हिंसा टीएमसी नेता के इशारे पर हुई थी।
TCM नेता के इशारे पर हुई थी मुर्शिदाबाद हिंसा, BJP ने ममता बनर्जी को बताया हिंदू विरोधी
बीजेपी ने ममता बनर्जी को बताया हिंदू विरोधी
Published on
Updated on

कोलकाता: मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल में सियासत एक बार फिर तेज हो गई है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुर्शिदाबाद हिंसा की जांच के लिए गठित फैक्ट फाइंडिंग टीम की रिपोर्ट को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। भाजपा ने ममता सरकार पर हिन्दू विरोधी होने का आरोप लगाते हुए उन्हें पश्चिम बंगाल की राजनीति पर धब्बा बताया।

भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए दावा किया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा टीएमसी के एक स्थानीय नेता महमूद आलम के इशारे पर हुई थी और पुलिस और प्रशासन ने कुछ नहीं किया। त्रिवेदी ने सीएम ममता बनर्जी को हिंदू विरोधी बताया।

हिंदू विरोधी है टीएमसी

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि वर्तमान समय में देश में जिस तरह खास प्रकार की राजनीति चल रही है, उसे लेकर ऐसा दिखाई पड़ता है कि वह देश की आंतरिक सुरक्षा और ढांचे को नष्ट करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। उन्होंने कहा, आज न्यायालय द्वारा गठित एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार की हिंदू विरोधी क्रूरता अपने पूरे कुरूप रूप में सामने आ गई है।

भाजपा नेता ने आगे कहा, टीएमसी और इंडिया गठबंधन और धर्मनिरपेक्षता के तथाकथित स्वयंभू नायकों का मुखौटा पूरी तरह उतर गया है।  जो लोग यह सवाल करते हैं कि 'पाकिस्तान के साथ युद्ध क्यों?', उन्होंने मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर हुए अत्याचारों के बारे में एक भी शब्द नहीं कहा है।

उन्होंने आगे कहा, जब मुर्शिदाबाद में हिंसा हुई तब टीएमसी के कुछ नेता कह रहे थे कि कुछ नहीं हुआ और कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई। जबकि रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि 113 घर नष्ट हो गए और लोगों को वहां से पलायन करना पड़ा।

बाहर से आए लोगों ने की हिंसा

वहीं एसआईटी रिपोर्ट बाहर आने के बाद ममता बनर्जी बैकफुट पर नजर आ रही हैं। ममता ने कहा कि मुर्शिदाबाद हिंसा के पीछे बाहर से आए लोगों का हाथ था। उन्होंने ही वहां हिंसा को अंजाम दिया। ममता ने कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार कई फर्जी तस्वीरें साझा कर दावा किया जा रहा है कि ये सब मुर्शिदाबाद में हुआ,लेकिन ऐसा नहीं था। हमें असली स्रोत को पहचानना होगा और कार्रवाई करनी होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com