Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हावड़ा में बमबाजी और पथराव में कई लोग घायल! चुनाव के बाद भी नहीं रुक रही हिंसा, देखें VIDEO

West Bengal Violence: शिबपुर में बमबाजी और पथराव हुआ है। कई दुकानों में तोड़फोड़ की कोशिश हुई है। इस हमले में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 07, 2026 | 07:42 PM

हावड़ा में बमबाजी और पथराव(Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Howrah Clash Video: पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद लगातार हिंसा की खबरें आ रही हैं। BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद, अब हावड़ा में हिंसा और बमबारी की खबरें आ रही हैं। हावड़ा की शिबपुर की चारा बस्ती में बवाल हुआ है।

खबरों के अनुसार, शिबपुर में बमबाजी और पथराव हुआ है। कई दुकानों में तोड़फोड़ की कोशिश हुई है। इस हमले में कई लोगों के घायल होने की बी खबर है। ऐसा आरोप है कि इस हमले में भाजपा के नेताओं को निशाना बनाया गया। बवाल के बाद इलाके में सुरक्षा बलों की तौनाती की गई है। फिलहाल, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने मोर्चा संभाला हुआ है।

Avoid howrah shibpur G T road bomb baazi near shibpur and ganges Garden Complex Howrah West Bengal pic.twitter.com/SmS8Slpkp0 — JP 🇮🇳 (Sanatani) (@JPulasaria) May 7, 2026

सम्बंधित ख़बरें

महिलाओं-बुजुर्गों के लिए दिल्ली सबसे असुरक्षित, NCRB की रिपोर्ट में डराने वाले आंकड़े; रोज दर्ज हो रहे 36 केस

‘बंगाल को गुजरात बनाना चाहती है भाजपा’; चुनाव बाद हिंसा पर संजय राउत का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला

सब एक जैसे हैं…थलापति विजय के कार्यकर्ता की नाबालिग से दुष्कर्म मामले में हुई गिरफ्तारी, सिंगर ने उठाया सवाल

पश्चिम बंगाल हिंसा को केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा- दोषियों पर कार्रवाई होगी

ये बवाल ऐसे वक्त में हुआ, जब राज्य में सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में बुधवार रात को रथ की गाड़ी रोककर गोली मारी गई थी।

क्या कहा सुवेंदु अधिकारी ने?

सुवेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि चंद्रनाथ रथ अगर उनके निजी सहायक के तौर पर काम नहीं करते, तो शायद उनकों नहीं मारा जाता। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार कर लेगी।

बीजेपी नेता सुवेंदु ने आरोप लगाया कि रथ की हत्या में सुपारी लेकर हत्या करने वाले संलिप्त थे। अधिकारी ने दावा किया कि रथ की किसी से कोई राजनीतिक दुश्मनी नहीं थी। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक स्थान पूर्वी मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर ले जाते वक्त सुवेंदु ने मीडिया से कहा कि भारतीय वायु सेना के पूर्व कर्मी रथ की हत्या मेरे साथ संबंध होने की वजह से हुई है।

यह भी पढ़ें- महिलाओं-बुजुर्गों के लिए दिल्ली सबसे असुरक्षित, NCRB की रिपोर्ट में डराने वाले आंकड़े; रोज दर्ज हो रहे 36 केस

मेरा निजी सहायक न होता तो हत्या नहीं होती

BJP नेता अधिकारी ने कहा कि अगर भारतीय वायु सेना का पूर्व जवान मेरा निजी सहायक न होता और मैं भवानीपुर से चुनाव नहीं जीत पाता, शायद उनकी जान भी न जाती। उन्होंने कहा कि उसकी एकमात्र गलती यह थी कि वो सुवेंदु अधिकारी का निजी सहायक था।

Howrah bombing and stone pelting several injured post poll violence west bengal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2026 | 06:36 PM

Topics:  

  • Latest News
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.