पश्चिम बंगाल हिंसा को केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा- दोषियों पर कार्रवाई होगी
BJP Reaction West Bengal Violence: केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने पश्चिम बंगाल हिंसा को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य में हो रही हिंसक घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
- Written By: प्रीतेश जैन
जुएल ओराम (फोटो सोर्स- नवभारत)
Jual Oram News: केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुई हिंसा की घटनाओं को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की निंदा की जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जबलपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान जुएल ओराम ने कहा कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
ममता बनर्जी पर लगाए आरोप
ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए ओराम ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंसा की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के चुनाव परिणामों के बाद राज्य में तनाव और हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ममता बनर्जी पर हमला…कांचरापाड़ा में कार पर फेंकी गईं ईंटें, लोगों ने दीदी पर फेंका जूता-कीचड़- देखें VIDEO
हिम्मत है तो रांची आएं… BJP ने राहुल गांधी को दी सीएम आवास घेरने की चुनौती, JPSC-JSSC विवाद पर सियासत तेज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तिरंगा यात्रा की शुरुआत, बोले- आजीवन देश की सेवा का लें संकल्प
लखनऊ में तिरंगा यात्रा का भव्य आगाज, सीएम योगी ने भरी हुंकार, कहा- भारत के युवा ऊर्जा का प्रतीक
ये भी पढ़ें : MP में किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्लाबोल, प्रदेश में कई जगहों पर लगाया ‘महाजाम’
लॉ एंड ऑर्डर पर गंभीर सवाल
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत करेगी और हिंसा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। जुएल ओराम ने कहा कि जनता को बेहतर शासन देना ही सरकार का लक्ष्य है। पश्चिम बंगाल में वर्तमान स्थिति “ट्रांजिशन पीरियड” जैसी है, लेकिन भाजपा का उद्देश्य राज्य में स्थिरता और सुशासन स्थापित करना है।
