- Hindi News »
- West Bengal »
- Darjeeling Mp Raju Bista Took A Dig At Cm Mamata Banerjee Watch Video
दार्जिलिंग सांसद राजू बिस्टा का सीएम ममता बनर्जी पर तंज, नल से ‘फोन’ लगाकर पूछा- सुनाई दे रहा है?
दार्जिलिंग के बीजेपी सांसद राजू बिस्टा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर 'हर घर जल' योजना की विफलता को लेकर कटाक्ष करते दिख रहे हैं।
- Written By: प्रतीक पांडेय

दार्जिलिंग सांसद राजू बिस्ता
BJP MP Raju Bista ने पहाड़ी क्षेत्र में एक सूखे पानी के नल से ‘फोन’ करने का नाटक करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कटघरे में खड़ा किया है। सांसद का दावा है कि हाल ही में भूस्खलन से तबाह हुए दार्जिलिंग क्षेत्र में लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं, लेकिन उन्हें केंद्रीय ‘हर घर जल’ योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
पश्चिम बंगाल में ‘हर घर जल योजना’ को लेकर दार्जिलिंग के सांसद राजू बिस्टा ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने एक विवादास्पद और व्यंगात्मक वीडियो जारी किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में क्या है?
इस वीडियो में सांसद बिस्टा ने एक रचनात्मक तरीके से मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए पहाड़ी क्षेत्र में पानी की गंभीर कमी को उजागर किया है। बिस्टा ने आरोप लगाया है कि भारी भूस्खलन से प्रभावित दार्जिलिंग क्षेत्र में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप है, जिससे स्थानीय निवासियों को अत्यधिक परेशानी हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: चुनाव के बाद ममता जाएंगी दिल्ली, कहीं रास्ता न काट जाए बिल्ली
बंगाल चुनाव: ‘दीदी नहीं अप्पी हो गई हैं…’, CM ममता का नया नाम, MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा बयान
बेंगलुरु से हैदराबाद तक I-PAC पर छापेमारी, चुनाव से पहले ममता के ‘चाणक्य’ पर गिरी गाज, कोयला तस्करी से कनेक्शन
बंगाल चुनाव: भवानीपुर में सुवेंदु बनाम ममता की महाजंग, अमित शाह की मौजूदगी में आज मचेगा सियासी घमासान
दार्जीलिंग के BJP सांसद राजू बिष्ट ने दार्जीलिंग ‘हर घर जल योजना’ के विफल होने पर सीएम ममता बनर्जी तंज कसा और नल को फोन समझकर कहा ही “हेलो ममता दीदी, पानी नहीं है… सुनाई दे रहा है? सुनिए, वीडियो वायरल pic.twitter.com/6EBXu31bNK — Khushbu_journo (@Khushi75758998) October 12, 2025
दार्जिलिंग से बीजेपी सांसद राजू बिष्ट ने पश्चिम बंगाल में ‘हर घर जल योजना’ की जमीनी हकीकत को उजागर करने के लिए एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो चुका है। सांसद राजू बिस्टा इस वीडियो में सड़क के किनारे लगे एक सूखे पानी के नल के पास जाते हैं। यह क्षेत्र एक पहाड़ी इलाका है। वे नल में मुंह लगाकर फोन करने का नाटक करते हैं, और यह कहते हैं, “हैलो ममता दीदी, सुनाई दे रहा है?”। इसके बाद, वह नल पर कान लगाकर प्रतिक्रिया सुनने की उम्मीद करते हैं।
सूखे नल से सीएम को दिया संदेश
सांसद बिस्टा ने अपनी इस हास्यास्पद लेकिन गंभीर हरकत के माध्यम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सीधा संदेश दिया। वीडियो में उन्होंने कहा, “ममता दीदी, ये ‘हर घर जल’ का नल है। इसमें पानी नहीं है। आपको सुनाई दे रहा है?”। उन्होंने बार-बार दोहराया, “हर घर नल है, पानी नहीं आ रहा है”। यह वीडियो पश्चिम बंगाल में योजना की विफलता को लेकर सीएम ममता बनर्जी पर कटाक्ष करता है।
भूस्खलन के बाद जल संकट
राजू बिस्टा के अनुसार, दार्जिलिंग में पानी की कमी का मुद्दा हाल ही में आई भूस्खलन से हुई भारी तबाही के बाद और भी गंभीर हो गया है। भूस्खलन के बाद अभी तक क्षेत्र में हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। बीजेपी सांसद राजू बिस्टा ने दावा किया है कि आपदा से तबाह हुए दार्जिलिंग क्षेत्र में एक भी नल से पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं।
Darjeeling mp raju bista took a dig at cm mamata banerjee watch video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी, कुल 27 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान; पूर्व राज्यपाल को भी मिला टिकट
Apr 03, 2026 | 03:33 PM‘धुरंधर 2’ की आंधी पर कुब्रा सैत का रिएक्शन, बोलीं- हर बार रिएक्ट करना जरूरी नहीं
Apr 03, 2026 | 03:32 PMUmesh Yadav ने अपनी पत्नी के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, भस्म आरती में भी हुए शामिल
Apr 03, 2026 | 03:30 PMPalghar में चलती बस में बुजुर्ग महिला के गहने उड़ाने वाली ‘गैंग’ गिरफ्तार, पुलिस ने 2.38 लाख का माल किया बरामद
Apr 03, 2026 | 03:29 PMपुणे-नासिक हाईवे पर तमाशा कलाकारों पर हमला, महिला कलाकारों से छेड़छाड़; चार आरोपी गिरफ्तार
Apr 03, 2026 | 03:29 PM‘चुम्मा लेला राजा जी’ के लिए अक्षरा सिंह की मेहनत रंग लाई, रिहर्सल वीडियो हुआ वायरल
Apr 03, 2026 | 03:19 PMएकनाथ शिंदे और अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर हुई बात! अंजलि दमानिया ने जारी किया CDR
Apr 03, 2026 | 03:19 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














