CID Raid TMC Office: दीदी के कालीघाट आवास पहुंची CID की टीम, गेट पर हुई जबरदस्त बहस, TMC ने मांगा समय
CID Raid TMC Office Kalighat: ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित पार्टी दफ्तर पर मंगलवार को CID ने छापा मारा है। इस दौरान TMC नेताओं और CID अधिकारियों के बीच एंट्री गेट पर तीखी बहस भी हुई।
- Written By: अमन मौर्या
ममता बनर्जी के घर और ऑफिस में CID पहुंची (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Mamata Banerjee Fake Signature Case: विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर मामले में CID की जांच अब पूर्व मुख्यमंत्री और TMC मुखिया ममता बनर्जी तक पहुंच गई है। मंगलवार को सीआईडी की टीम कोलकाता के कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास के निकट स्थित तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में छापेमारी और तलाशी के लिए पहुंची। हालांकि, पार्टी कार्यालय के प्रवेश द्वार पर तृणमूल कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सदस्य सुभाषिश चक्रवर्ती ने सीआईडी टीम को रोक दिया।
TMC-CID अधिकारियों में हुई तीखी बहस
सीआईडी अधिकारियों के वहां पहुंचते ही सुभाषिश चक्रवर्ती के साथ उनकी बहस भी हुई। पार्टी नेता ने CID की टीम से कहा कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी दोनों ही इस समय कोलकाता में नहीं हैं, इसलिए वे सीआईडी अधिकारी को परिसर में प्रवेश नहीं करने देंगे।
सीआईडी अधिकारी बताया कि वे जांचकर्ता हैं और उनकी अनुमति का इंतजार करने के बजाय कानूनी प्रावधानों के अनुसार अपनी निर्धारित कार्रवाई करने आए हैं, लेकिन पार्टी नेता सुभाषिश चक्रवर्ती की टीम से लगातार बहस होती रही।
सम्बंधित ख़बरें
रिन्यूएबल एनर्जी में UP की सबसे लंबी छलांग, 850 एकड़ जमीन पर लगेगा सोलर पावर प्लांट, जानें क्या होगा फायदा?
जो बोया, वही काट रहीं दीदी… TMC की टूट पर कांग्रेस ने ली चुटकी, बोले- नीतीश को रोकने की भुगत रहीं सजा
TMC बागी सांसदों पर भड़के कीर्ति आजाद, बोले- जिस थाली में खाया, उसमें ही खेद कर रहे
दीदी छोड़ मोदी के शरण में बागी… दिल्ली की सीक्रेट मीटिंग पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- दबाव में है लोकतंत्र
VIDEO | Kolkata, West Bengal: Visuals show a CID team inside TMC chief Mamata Banerjee’s Kalighat residence-cum-office as part of the probe into the ‘forged-signature’ case. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7)#Kolkata pic.twitter.com/LIfFPTEnEU — Press Trust of India (@PTI_News) June 9, 2026
CID ने चक्रवर्ती से पूछा सवाल
सीआईडी अधिकारियों ने चक्रवर्ती से यह भी कहा कि वे अपना कर्तव्य निभाने आए हैं और वे उसे पूरा करेंगे। एक सीआईडी अधिकारी ने चक्रवर्ती से पूछा, क्या आप हमें अपना कर्तव्य निभाने से रोक रहे हैं? इस पर टीएमसी नेता ने कहा, मैं आपको रोक नहीं रहा हूं। चूंकि मैं स्वेच्छा से इस कार्यालय का कार्यभार संभाल रहा हूं, इसलिए मैंने आपको अपनी स्थिति से अवगत कराया और यह स्पष्ट किया कि मैं आपको अनुमति क्यों नहीं दे सकता?
TMC विधायक ने मांगा समय
TMC प्रमुख ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित घर और पार्टी ऑफिस के बाहर TMC विधायक मदन मित्रा ने कहा, हमारी मुख्यमंत्री अभी देश की राजधानी में हैं। TMC प्रमुख ममता बनर्जी दिल्ली में हैं। हम सहयोग कर रहे हैं और CID टीम से गुज़ारिश करते हैं कि वे सही प्रोटोकॉल का पालन करें और हमें कुछ समय दें।
VIDEO | Kolkata, West Bengal: Speaking outside TMC supremo Mamata Banerjee’s Kalighat residence-cum-party office, TMC MLA Madan Mitra says, “Our Chief Minister is currently in the national capital. TMC supremo Mamata Banerjee is in Delhi. We are cooperating and urge the CID team… pic.twitter.com/59JSZAWXIE — Press Trust of India (@PTI_News) June 9, 2026
ये भी पढ़ें- जो बोया, वही काट रहीं दीदी… TMC की टूट पर कांग्रेस ने ली चुटकी, बोले- नीतीश को रोकने की भुगत रहीं सजा
बुआ-भतीजे दिल्ली दौरे पर
बता दें, विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर मामले में सीआईडी द्वारा अभिषेक बनर्जी को जारी किया गया यह लगातार तीसरा नोटिस है। जानकारी के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी और ममता बनर्जी इस समय नई दिल्ली में हैं और दोनों ने सोमवार को विपक्षी इंडिया गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया था।
