चंद्रनाथ रथ और सुवेंदु अधिकारी (फोटो सौजन्य-IANS) 
पश्चिम बंगाल

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ी कामयाबी: यूपी और बिहार से 3 शार्पशूटर गिरफ्तार, यूपीआई पेमेंट ने खोला राज!

Chandranath Rath Murder Case: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में बंगाल पुलिस की एसआईटी ने बिहार और उत्तर प्रदेश से तीन शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया है।

प्रतीक पाण्डेय

Chandranath Rath Murder Case: चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में आज देर रात 3 शार्प शूटर्स को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद, उन्हें कोलकाता लाया गया। गिरफ्तार लोगों से भवानी भवन में पूरी रात पूछताछ की गई। गिरफ्तार लोगों को आज बारासात कोर्ट में पेश किया जाएगा।

चंद्रनाथ रथ हत्या की जांच कर रही बंगाल पुलिस की विशेष जांच टीम और सीआईडी को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब उन्हें बाली टोल प्लाजा पर एक डिजिटल लेनदेन का सुराग मिला। हमलावरों ने वारदात के बाद भागते समय टोल प्लाजा पर नकद के बजाय यूपीआई (UPI) के जरिए भुगतान किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक की पहचान बिहार के बक्सर जिले के पांडेयपट्टी निवासी विशाल श्रीवास्तव के रूप में हुई है। बंगाल एसटीएफ ने छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए कोलकाता ले आई है। बताया जा रहा है कि विशाल के खिलाफ बक्सर के विभिन्न थानों में हत्या, आर्म्स एक्ट और मारपीट जैसे लगभग एक दर्जन आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं।

फर्जी नंबर प्लेट और गहरी साजिश का खुलासा

जांच में यह भी सामने आया है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए बहुत ही सुनियोजित साजिश रची गई थी। हमलावरों ने जिस कार का इस्तेमाल किया था, उसकी नंबर प्लेट फर्जी थी। सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने सिलीगुड़ी के एक निवासी द्वारा ओएलएक्स (OLX) पर कार बेचने के लिए डाले गए विज्ञापन की तस्वीर को देखकर वह फर्जी नंबर प्लेट तैयार करवाई थी।

शपथ ग्रहण से पहले दहला दिया था मध्यग्राम

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद और शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से ठीक पहले 6 मई की रात को यह वारदात हुई थी। मध्यग्राम की सड़कों पर चंद्रनाथ रथ पर चार गोलियां चलाई गई थीं, जो उनके सीने और हाथ में लगीं, जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को भवानी भवन में रात भर पूछताछ के बाद आज बारासात अदालत में पेश किया जा रहा है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM