नगर पालिका भर्ती घोटाला: ममता के पूर्व मंत्री सुजीत बोस को HC से बड़ा झटका, ED की ECIR रद्द करने की मांग खारिज
Sujit Bose: कलकत्ता हाईकोर्ट ने नगर पालिका भर्ती घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री सुजीत बोस को बड़ा झटका दिया है। ED की ECIR रद्द करने की मांग खारिज कर दी है।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
TMC के पूर्व मंत्री सुजीत बोस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sujit Bose Municipal Recruitment Scam ED Arrest: कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने नगर पालिकाओं में भर्ती से जुड़े करोड़ों रुपए के घोटाले में अपनी कथित संलिप्तता को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से उनके खिलाफ दर्ज ‘एनफोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट’ (ECIR) को रद्द करने की मांग की थी। जस्टिस कृष्णा राव की सिंगल जज वेकेशन बेंच ने बोस को जमानत की अर्जी दाखिल करने की सलाह दी। जज ने इस मामले में तेज सुनवाई के लिए बोस की अर्जी भी खारिज कर दी।
कौन हैं पूर्व मंत्री सुजीत बोस?
आपके बता दें कि पूर्व अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस उत्तर 24 परगना जिले के बिधाननगर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार तृणमूल कांग्रेस (TMC)के विधायक रह चुके हैं। हालांकि बोस हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में हार गए थे। उनके उपर भ्रष्टाचार मामले की जांच के दौरान साउथ दमदम नगर पालिका में नौकरी पाने वालों के नामों की गैरकानूनी रूप से सिफारिश करने का आरोप है। ईडी सूत्रों के अनुसार, इस सूची में लगभग 150 नौकरी चाहने वालों के नाम शामिल हैं।
नौकरी के बदले पैसे लेने का आरोप
पूर्व मंत्री सुजीत बोस नगर पालिका में नौकरी के बदले पैसे लेने के मामले में लंबी पूछताछ के बाद 11 मई की रात ईडी अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार किया था। हालांकि बोस अभी तक न्यायिक हिरासत में हैं। सोमवार को बोस के वकील ने कोर्ट को बताया कि हालांकि इस मामले को दिन की सुनवाई की सूची में शामिल किया जाना था। लेकिन बोस का नाम सूची में न होने के कारण वे तत्काल सुनवाई के लिए विशेष अनुरोध कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बैंक धोखाधड़ी मामला: PMLA कोर्ट की अनुमति के बाद ED का कदम, ₹22.40 करोड़ की जब्त संपत्तियां होंगी बहाल
MHADA की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया होटल! 512 करोड़ की वित्तीय हेराफेरी में ED ने रंगशारदा होटल किया कुर्क
450 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली, यूपी और पंजाब के 8 ठिकानों पर छापेमारी
कोलकाता एयरपोर्ट पर बैग के अंदर मिले बैंकॉक से लाए जा रहे 707 ‘खतरनाक’ कछुए, यात्री कस्टम विभाग की गिरफ्त में
हालांकि, सिंगल-जज वेकेशन बेंच इस तर्क से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं थी। जस्टिस राव ने ईसीआईआर को रद्द करने की याचिका पर तेज सुनवाई की जरूरत पर सवाल उठाया। इसके बाद, उन्होंने वकील को सलाह दी कि अगर उन्हें जरूरी लगे तो वे इस मामले में जमानत की अर्जी दाखिल कर सकते हैं। अगली सुनवाई जुलाई में तय की गई थी।
ये भी पढे़ं- फर्जी हस्ताक्षर मामले में CID के सामने पेश नहीं हुए अभिषेक बनर्जी, पत्र लिख कर मांगा और समय
भ्रष्टाचार से जुड़े बैंक खातों की हो रही जांच
ईडी ने कहा कि भ्रष्टाचार से कमाए गए पैसे बैंक खातों में गए हैं। इसलिए, कई बैंक खातों से जुड़ी जानकारी की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी से पहले, ईडी ने सुजीत बोस के घर और दफ्तर पर छापा मारा था। इसके साथ ही, केंद्रीय जांच अधिकारियों ने उस ढाबे की भी तलाशी ली थी, जिसे पूर्व मंत्री चला रहे थे।
