बंगाल से ममता की विदाई होते ही सरकारी फाइलों पर लगा पहरा; मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश, जानें क्या है मामला
West Bengal Result: बंगाल में 15 साल बाद बड़ा सत्ता परिवर्तन हुआ है। BJP की ऐतिहासिक जीत के बीच राज्य के मुख्य सचिव ने सरकारी कार्यालयों को सख्त फरमान जारी किया है। अब फाइलों पर पहरा लगा दिया गया है।
- Written By: अमन मौर्या
ममता बनर्जी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत दर्ज की है। 15 साल की TMC सरकार की करारी हार हुई है। इस बीच ममता बनर्जी ने एक आदेश जारी किया है, जोकि काफी चर्चा में है। सरकार के मुख्य सचिव द्वारा राज्य में आदेश जारी कर सभी कार्यालयों से महत्वपूर्ण कागजों को बाहर न ले जाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। यह आदेश ऐसे वक्त पर आया जब राज्य के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे थे। नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में 15 साल पुरानी TMC की सरकार को भारी बहुमत से शिकस्त दी।
सभी कार्यालयों को दिया निर्देश
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव दुष्यंत नरिअला ने लिखित आदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि सभी विभागीय सचिवों और कार्यालय प्रमुखों से अनुरोध है कि वे यह सुनिश्चित करें कि कार्यालयों से कोई भी महत्वपूर्ण कागज या कोई फाइल हटाई/क्षतिग्रस्त नहीं की जाए। किसी अन्य तरीके से बाहर न ले जाया जाए।
पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी ने सभी डिपार्टमेंट सेक्रेटरी और हेड ऑफ़िस को आदेश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि कोई भी ज़रूरी कागज़ या फ़ाइल ऑफिस से हटाई या खराब न की जाए या बाहर न ले जाई जाए। pic.twitter.com/dBfTl0wF4s — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Jahangir Khan Case: ‘भूल गईं अब BJP की सरकार है’, टीएमसी नेता की पत्नी की गिरफ्तारी पर बोले देबांग्शु पांडा
बंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा बनाना…पश्चिम बंग दिवस पर PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, जानें क्या कुछ कहा?
भतीजे के मोह में फंसीं ममता इंदिरा जैसी कर रहीं भूल, मायावती से सीख लेने की सलाह; रशीद किदवई का बड़ा दावा
कोलकाता एयरपोर्ट पर बंदूक के साथ शख्स गिरफ्तार, TMC ने बताया अभिषेक बनर्जी की हत्या की प्लानिंग
जिम्मेदारी होगी तय
आगे उन्होंने लिखा कि किसी भी प्रकार की अनधिकृत कॉपी या स्कैनिंग की अनुमति नहीं होगी। साथ ही सभी फाइलों/महत्वपूर्ण कागजों/पत्र-व्यवहार का उचित हिसाब रखने का निर्देश दिया। विभाग प्रमुख और विभागीय सचिव व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित करेंगे कि इस आदेश का अक्षरशः और पूर्ण निष्ठा के साथ पालन किया जाए। इसमें उन्होंने व्यक्तिगत जवाबदेही भी तय करने की बात कही है।
ये भी पढ़ें- लोकतंत्र की ताकत: तमिलनाडु में महज 1 वोट से हार गए DMK के कद्दावर मंत्री, थलपति विजय की पार्टी ने दी शिकस्त
BJP की ऐतिहासिक जीत
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 15 सालों से सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ फेंका। बंगाल में इस ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने इसे निर्णायक राजनीतिक क्षण और हिंदुत्व की जीत करार दिया है। उन्होंने चुनाव परिणाम को ममता बनर्जी के राजनीतिक करियर का अंत करार दिया।
शुभेंदु अधिकारी के अनुसार, चुनाव में न केवल भाजपा के समर्थकों का समर्थन मिला, बल्कि वामपंथी मतदाताओं के एक बड़े हिस्से ने भी राज्य में TMC विरोधी गुट को एकजुट करने में उनका समर्थन किया। चुनाव में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अपनी सीट से हार गई, जोकि उनके नेतृत्व और लोकप्रियता के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
