पश्चिम बंगाल में 60% मुस्लिम…कोई बनर्जी या चटर्जी कैसे बनेगा मुख्यमंत्री, BJP नेता के बयान से गरमाई सियासत
Sukanta Majumdar: बंगाल की राजनीति में सुकांत मजूमदार के एक बयान ने नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने कहा है कि अगर राज्य में मुसलमान 60% हो गए, तो कोई चटर्जी या बनर्जी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएगा।
- Written By: मनोज आर्या
सुकांत मजूमदार, (बीजेपी नेता)
West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठ के मसले को अकसर उठाने वाली भाजपा ने टीएमसी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के कद्दावर नेता सुकांत मजूमदार का कहना है कि आज वोटों के लिए टीएमसी के लोग इन घुसपैठियों का बचाव करते हैं, लेकिन जब मुसलमानों की आबादी 60 फीसदी के पार हो जाएगी तो मुख्यमंत्री उनका ही होगा। न्यूज एजेंसी ANI को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में यहां कोई बनर्जी या फिर चटर्जी मुख्यमंत्री बनने की सोच नहीं सकेगा। मजूमदार ने स्पष्ट रूप से कहा कि बंगाल को बचाने के लिए यह जरूरी है कि उसकी डेमोग्रेफी में बदलाव न होने पाए।
इंटरव्यू के दौरान बीजेपी नेता ने कहा कि कोलकाता में IPAC के दो ठिकानों पर पड़ी ईडी की रेड पर भी बात की। इसके अलावा रेड वाली जगहों पर खुद सीएम ममता बनर्जी के पहुंचने पर भी वह जमकर बरसे। सुकांत ने कहा कि आखिर प्रतीक जैन के घर और IPAC के दफ्तर में ऐसा क्या था, जिसे बचाने के लिए खुद सीएम ममता बनर्जी को वहां पहुंचना पड़ा।
निशाने पर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी
राज्य की मुख्यमंत्री और टीएम प्रमुख ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में 60% मुस्लिम आबादी… तो कोई बनर्जी या चटर्जी कैसे बनेगा मुख्यमंत्री, BJP ने सीएम ममता को घेरा पर निशाना साधते हुए सुकांत ने कहा कि किसी भी बंगाली के लिए ममता बनर्जी का दिल इतना नहीं पिघला। यह पार्टी तो बांग्ला और गैर-बांग्ला की बात करती है, लेकिन फिर भी उन्हें प्रतीक जैन पर रेड की चिंता हुई। वह तो बंगाल के नहीं हैं। वह कभी अपनी पार्टी के नेता तक को बचाने नहीं गईं। आखिर IPAC के घर में सरकारी दस्तावेज क्या कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
सोनम वांगचुक मामले में भाजपा सांसद दिनेश शर्मा का आरोप, ‘देश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे कुछ लोग’
‘सरकार ब्रिटिश राज जैसी हो गई’… आदित्य ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला-VIDEO
‘टीएमसी की बी टीम है लेफ्ट पार्टी’
वह कहते हैं कि जब बंगाल की डेमोग्रेफी चेंज हो जाएगी। यहां 60 फीसदी मुसलमान हो जाएंगे तो फिर कोई बनर्जी या चटर्जी मुख्यमंत्री नहीं बनेगा बल्कि मुसलमान ही बनेगा। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार कोई ऐक्शन ले तो यही सवाल उठेगा कि संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सुकांत ने कहा कि लेफ्ट के लोग तो टीएमसी के साथ बी टीम के तौर पर काम करते हैं।
यह भी पढ़ें: BJP-RSS नेताओं से मिले चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के दिग्गज, सुप्रिया श्रीनेत का तंज- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है?
बंगाल में भाजपा का सीएम होगा
सुकांत मजूमदार ने कहा कि बंगाल में माछ भात खाने वाला कोई शख्स ही भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री होगा। उन्होंने कहा कि लेफ्ट के लोगों ने तो टीएमसी से ही हाथ मिला लिया है। वे अपने वजूद के लिए फिलहाल टीएमसी पर ही निर्भर हैं।
