Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंगाल SIR ने किया चमत्कार, मतदाता सूची के चलते 37 साल बाद मिला बिछड़ा बेटा, परिवार में खुशी की लहर

West Bengal SIR: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में SIR प्रक्रिया ने एक चमत्कार किया। 37 साल से लापता विवेक चक्रवर्ती का परिवार फिर से मिल गया। पूरे परिवार में खुशी की लहर है।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Nov 23, 2025 | 01:49 PM

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

SIR in West Bengal: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया (SIR) ने लगभग चार दशक से बिछड़े एक परिवार को फिर से मिला दिया। 1988 से लापता चल रहे चक्रवर्ती परिवार के बड़े बेटे विवेक चक्रवर्ती को एसआईआर अभियान के जरिए ढूंढ लिया गया।

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में मतदाता सूची की संशोधन प्रक्रिया (SIR) के दौरान एक कमाल की घटना हुई। चक्रवर्ती परिवार ने वर्ष 1988 में अपने बड़े बेटे विवेक चक्रवर्ती को खो दिया था। विवेक घर से निकलने के बाद लापता हो गए थे और बरसों तक खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला था। परिवार को उम्मीद नहीं थी कि कभी फिर मिलन होगा, मगर SIR अभियान ने वह दरवाजा खोल दिया।

बीएलओ ड्यूटी से मिली परिवार की कड़ी

विवेक चक्रवर्ती के छोटे भाई का नाम प्रदीप चक्रवर्ती है। प्रदीप उसी इलाके के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) हैं। एसआईआर अभियान के दौरान, हर फॉर्म पर प्रदीप का नाम और मोबाइल नंबर छपा था। विवेक का बेटा, जो कोलकाता में रहता था और अपने चाचा के बारे में कुछ नहीं जानता था, उसने दस्तावेजों के लिए मदद मांगने की खातिर प्रदीप को फोन किया। प्रदीप ने बताया कि शुरू में तो कागजात को लेकर बातें हुईं, लेकिन धीरे-धीरे परिवार की कड़ियां जुड़ने लगीं। जब लड़के के जवाब परिवार की उन बातों से मिलने लगे जो सिर्फ वे ही जानते थे, तब प्रदीप को एहसास हुआ कि वह अपने भतीजे से बात कर रहे हैं।

37 साल बाद घर लौटे विवेक

इस तरह 37 साल से लापता चक्रवर्ती परिवार का बड़ा बेटा मिल गया। दोनों तरफ खुशी की लहर थी। इसके बाद प्रदीप ने खुद अपने भाई विवेक से बात की। 37 साल की खामोशी के बाद दो भाइयों की आवाजें एक-दूसरे तक पहुंचीं।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में शिक्षकों ने खटखटाया चुनाव आयोग का दरवाजा, शिकायत कर बोले- हमें मजबूर किया जा रहा है

विवेक ने भावुक होकर कहा, “इस भावना को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता”। उन्होंने पुष्टि की कि 37 लंबे साल बाद वह आखिरकार घर लौट रहे हैं और उन्होंने घर के सभी लोगों से बात कर ली है। विवेक ने चुनाव आयोग को धन्यवाद दिया, क्योंकि उनके अनुसार, एसआईआर प्रक्रिया न होती तो यह मिलन कभी संभव नहीं होता। इस तरह मतदाता सूची संशोधन अभियान ने न सिर्फ वोटर लिस्ट को दुरुस्त किया, बल्कि एक टूटे परिवार को फिर से जोड़ दिया।

Bengal sir performs miracle reunites son after 37 years due to voter list inquiry

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 23, 2025 | 01:49 PM

Topics:  

  • SIR
  • West Bengal
  • West Bengal Latest News

सम्बंधित ख़बरें

1

Noida: मतदाता सूची संशोधन (SIR) में लापरवाही, 60 BLO और 7 सुपरवाइजरों पर FIR

2

पश्चिम बंगाल में शिक्षकों ने खटखटाया चुनाव आयोग का दरवाजा, शिकायत कर बोले- हमें मजबूर किया जा रहा है

3

‘तेरा काम मैं करूंगा, मेरा तू कर…’, SIR फॉर्म के लिए BLO ने खेत में चलाई गैंती, वीडियो वायरल

4

UP के हर जिले में बनेंगे डिटेंशन सेंटर, CM योगी का बड़ा आदेश; घुसपैठियों को खदेड़ने का फरमान जारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.