Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बच्ची से दुष्कर्म-हत्या मामले में धीमी जांच से नाराज हुई महिलाएं, कहा- न्याय चाहिए लक्ष्मीर भंडार योजना नहीं

बंगाल में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले चल रही जांच को लेकर महिलाओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि उन्हें जल्द से जल्द बच्ची के लिए न्याय चाहिए। उन्होंने कहा वित्तीय सहायता योजनाओं का लाभ नहीं चाहिए बल्कि सुरक्षा और न्याय चाहिए।

  • By रीना पंवार
Updated On: Oct 09, 2024 | 05:31 PM

प्रतिकात्मक तस्वीर (सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के कुलतली में 10 वर्षीय बच्ची से कथित बलात्कार और हत्या के मामले में चल रही धीमी जांच प्रक्रिया को लेकर स्थानीय महिलाओं ने निराशा और आक्रोश जाहिर किया है। महिलाओं ने कहा कि वे बच्ची के लिए न्याय चाहती हैं, न कि राज्य सरकार की वित्तीय सहायता योजना लक्ष्मीर भंडार का लाभ। बंगाल की ममता बनर्जी सरकार की इस योजना के तहत राज्य में सामान्य श्रेणी और अनुसूचित जाति व जनजाति की महिलाओं को वित्तीय सहायता दी जाती है।

दक्षिण 24 परगना के कुलतली में कुछ दिन पूर्व ही एक 10 साल की बच्ची की लाश सुबह कीचड़ में पड़ी मिली थी। वह रात से लापता था। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने शिकायत करने पर भी गंभीरता से मामले में जांच नहीं की। बच्ची की लाश मिलने के बाद आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने यहां पुलिस चौकी में आग लगा दी थी और वहां खड़े वाहनों में तोड़-फोड़ भी की।

बच्ची के लिए की न्याय की प्रार्थना

इस घटना को लेकर निराश और दुखी स्थानीय महिलाओं ने बुधवार को एक बरगद के पेड़ के पास जमा होकर देवी दुर्गा से अपनी सुरक्षा और बच्ची के लिए न्याय की प्रार्थना की। इस दौरान एक महिला ने कहा, ‘‘हमें लक्ष्मीर भंडार या कन्या श्री योजनाएं नहीं चाहिए। हम केवल अपने बच्चों की सुरक्षा चाहते हैं।” बता दें कि लक्ष्मीर भंडार पश्चिम बंगाल सरकार की एक लोकप्रिय वित्तीय सहायता योजना है। इस योजना के तहत राज्य में सामान्य श्रेणी की महिलाओं को 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को 1,200 रुपये का भत्ता प्रदान किया जाता है।

मामले की जांच के लिए SIT गठित

यहां मौजूद एक अन्य स्थानीय महिला ने कहा, ‘‘महिलाओं की सुरक्षा कहां है? हमने संदेशखालि की घटना देखी और आरजी कर अस्पताल में एक महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना देखी। अब हमने यहां एक बच्ची को खो दिया।” वहीं, इस मामले में की जा रही कार्रवाई को लेकर एक अधिकारी बताया कि राज्य सरकार ने बच्ची से कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी का नेतृत्व बरुईपुर के पुलिस अधीक्षक पलाश चंद्र धाली करेंगे। पुलिस ने इस घटना के मामले में अब तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि पांच अक्टूबर को इस घटना के विरोध में पूरे प्रदेश में व्यापक प्रदर्शन हुए थे। घटना के विरोध में लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए आगजनी और पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Bengal girl rape and murder case women said that justice is needed not lakshmir bhandar yojana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 09, 2024 | 05:31 PM

Topics:  

  • West Bengal

सम्बंधित ख़बरें

1

कोलकाता के सरकारी अस्पताल ने रचा इतिहास! गर्भवती महिला की ओपन हार्ट सर्जरी सफल

2

दुर्गापुर गैंगरेप पीड़िता अस्पताल से डिस्चार्ज, आरोपी दोस्त समेत 6 गिरफ्तार; निजता बनाए रखने की अपील

3

16 अक्टूबर का इतिहास : लॉर्ड कर्जन ने बंगाल के विभाजन का फैसला किया, जानें महत्वपूर्ण घटनाएं

4

बंगाल में हुए दुष्कर्म मामले पर CM ममता के ‘संवेदनहीन’ बयान पर हंगामा, लोगों ने कहा- कुर्सी छोड़ दें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.