Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

1000 करोड़ की डील पर अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, हुमायूं कबीर के आरोपों पर दिया जवाब; बताया क्या है असली सच

Amit Shah: अमित शाह ने कहा ममता जी ऐसे दो हजार वीडियो बना सकती हैं। हुमायूं कबीर और बीजेपी साउथ पोल और नॉर्थ पोल हैं। बाबरी मस्जिद के साथ बैठने से अच्छा हम बीस साल विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Apr 10, 2026 | 04:15 PM

अमित शाह और हुमायूं कबीर, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amit Shah on Humayun Kabir Sting Video: कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और राज्य में बदलाव लाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी कोई वंशवादी पार्टी नहीं है और बंगाल का ही कोई कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बनेगा।

अमित शाह ने कहा कि आप ममता जी की क्षमताओं से अनजान हो। ममता जी ऐसे दो हजार वीडियो बना सकती हैं। हुमायूं कबीर और बीजेपी साउथ पोल और नॉर्थ पोल हैं। बाबरी मस्जिद के साथ बैठने से अच्छा हम बीस साल विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे।

‘BJP में भाई-भतीजदावद नहीं चलता’

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार ने राज्य में भय, भेदभाव और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंडिकेट, गुंडों और घुसपैठियों के गठजोड़ से सरकार चल रही है, जिससे जनता निराश और डरी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी में वंशवाद नहीं चलता। दीदी के बाद भतीजा वाली राजनीति नहीं होगी। बीजेपी का सीएम योग्य, सक्षम और बंगाल की अस्मिता से जुड़ा व्यक्ति होगा। अमित शाह ने कहा कि बीजेपी हिंदू-मुस्लिम में भेदभाव नहीं करती और सभी को समान रूप से देखती है।

सम्बंधित ख़बरें

हुमायूं कबीर के सीक्रेट वीडियो से मचा बवाल, ओवैसी ने तोड़ा गठबंधन, बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी AIMIM

ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग

मैं 25 साल से सर्विस में हूं…CEC के सवाल पर भड़के IAS अनुराग यादव, चुनाव ड्यूटी से रातों-रात हुई छुट्टी

तीनों राज्यों में BJP सरकार का दावा, Keshav Prasad Maurya ने महिला आरक्षण बिल को बताया देश के लिए महत्वपूर्ण

छह महीने के अंदर UCC होगा लागू

केंद्रीय गृहमंत्री ने ऐलान किया कि अगर बीजेपी की सरकार बनती है, तो 6 महीने के अंदर यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया जाएगा और राज्य में सभी के लिए एक समान कानून होगा। शाह ने कहा कि बंगाल की सीमाओं को सील किया जाएगा और घुसपैठ के खिलाफ डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट नीति अपनाई जाएगी। गौ तस्करी और अवैध कब्जों पर भी सख्त कार्रवाई होगी।

महिलाओं और गरीबों के लिए बड़े वादे

उन्होंने महिलाओं के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया, जिसमें 75 लाख “लखपति दीदी” बनाने का लक्ष्य, मुफ्त बस यात्रा, हेल्प डेस्क और गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये की सहायता शामिल है। बीजेपी ने एक करोड़ रोजगार देने का वादा किया है। साथ ही बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3000 रुपये की सहायता देने की बात कही गई।

यह भी पढ़ें: हुमायूं कबीर के सीक्रेट वीडियो से मचा बवाल, ओवैसी ने तोड़ा गठबंधन, बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी AIMIM

इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास की योजना

कोलकाता को विश्वस्तरीय शहर बनाने, मेट्रो नेटवर्क का विस्तार, पुलों की मजबूती, पोर्ट विकास और सिंगूर में औद्योगिक पार्क बनाने की योजना पेश की गई। हल्दिया पोर्ट को भी बड़े स्तर पर विकसित किया जाएगा। अमित शाह ने कहा कि बीजेपी बंगाल में भरोसे का शासन स्थापित करेगी और राज्य को सोनार बांग्ला बनाएगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और अब बंगाल को भी उसी राह पर लाया जाएगा।

Amit shah breaks silence on humayun kabir sting video west bengal politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 10, 2026 | 04:15 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Assembly Election 2026
  • Humayun Kabir
  • Mamata Banerjee

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.