एअर इंडिया की फ्लाइट में खराबी, कोलकाता में यात्रियों को उतारा, सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रहा था विमान
सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में मंगलवार को तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारा गया।
- Written By: आकाश मसने
कोलकाता एयरपोर्ट पर खड़ा एअर इंडिया का विमान, इनसेट- यात्रियों को उतारा गया (सोर्स: सोशल मीडिया)
काेलकाता: सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण यात्रियों को मंगलवार सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। फ्लाइट नंबर AI180 सैन फ्रांसिस्को से आई थी जो कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही थी। बोइंग 777-200LR (वर्ल्डलाइनर) विमान सोमवार व मंगलवार की दरमियानी रात को तय समय पर 12:45 बजे कोलकाता पहुंचा। इसे 2:00 बजे मुंबई के लिए रवाना होना था।
विमान के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण कोलकाता से टेकऑफ में देरी हुई। इसके बाद करीब 5:20 बजे कैप्टन ने यात्रियों को विमान से उतरने को कहा। उन्होंने कहा कि फ्लाइट सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
मुंबई-अहमदाबाद फ्लाइट कैंसिल
इससे पहले मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान AI2493 को सोमवार को रद्द कर दिया गया, जिसके कारण चालक दल का ड्यूटी समय समाप्त हो गया। ऑपरेशनल समस्याओं के कारण इस उड़ान को रद्द किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
कल खुलेगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज! 14 घंटे की कस्टडी में पुलिस आरोपियों से उगलवाएगी पूरा सच
सिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया
भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
बांकीपुर में JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, भड़के तेज प्रताप यादव; बोले- यह सरकार की साजिश
इस उड़ान को एयरबस A321-211 विमान (VT-PPL) द्वारा संचालित किया जाना था, पहले एक अनिर्दिष्ट ऑपरेशनल समस्या के कारण विलंबित हुई। इस देरी के दौरान, नियुक्त चालक दल अपनी उड़ान ड्यूटी समय सीमा (FDTL) की सीमा तक पहुंच गया, यह एक नियम है जो सुरक्षा कारणों से एयरलाइन चालक दल के सदस्यों द्वारा काम किए जा सकने वाले घंटों की संख्या को सीमित करता है।
दिल्ली से रांची जा रही फ्लाइट को वापिस भेजा
इस बीच, दिल्ली से रांची जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान को सोमवार को एक संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद राष्ट्रीय राजधानी में वापस भेज दिया गया। बोइंग 737 मैक्स 8 विमान को शाम 6:20 बजे रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतरना था।
जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कनाडा पहुंचे पीएम मोदी, ट्रंप से नहीं हो सकेगी मुलाकात
लखनऊ में लैडिंग के दौरान फ्लाइट से चिंगारी निकली
रविवार सुबह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर हजयात्रियों को लेकर आ रही सऊदी अरबिया एयरलाइंस की फ्लाइट SV-3112 की लैंडिंग के दौरान पहिए से चिंगारी और धुआं निकला था। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को इसकी जानकारी दी। पायलट ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए विमान को रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
